Maharajganj: क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आनंदनगर स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल में अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस यूनिट का उद्घाटन मुख्य अतिथि सैय्यद अरशद, चेयरमैन लाइफ केयर हॉस्पिटल, द्वारा फीता काटकर किया गया।
स्थानीय लोगों की भारी उपस्थिति
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों एवं स्थानीय लोगों की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती जीवनशैली के चलते लोगों में कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों का दर्द, गठिया और मांसपेशियों से संबंधित समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में फिजियोथेरेपी एक सुरक्षित, प्रभावी और बिना दवा के इलाज का बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है।
अत्याधुनिक सुविधाएं कराई जाएंगी उपलब्ध
नई फिजियोथेरेपी यूनिट में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और उन्नत तकनीकों की व्यापक व्यवस्था की गई है। यहां मरीजों को इलेक्ट्रोथेरेपी, TENS थेरेपी, अल्ट्रासाउंड थेरेपी, लेजर थेरेपी, मैनुअल थेरेपी के साथ-साथ हॉट और कोल्ड थेरेपी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन तकनीकों के जरिए न केवल दर्द से राहत मिलेगी, बल्कि मरीजों की शारीरिक कार्यक्षमता में भी सुधार होगा।
महराजगंज: सोनौली में चोरों का आतंक, एक हफ्ते में तीसरी बड़ी चोरी से दहशत
चिकित्सकों का कहना है कि इस यूनिट के शुरू होने से अब मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने ही क्षेत्र में किफायती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

