Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Prayagraj News: छात्रा ने क्यों दी जान? मोबाइल विवाद के बाद सामने आई चौंकाने वाली वजह

Prayagraj News: छात्रा ने क्यों दी जान? मोबाइल विवाद के बाद सामने आई चौंकाने वाली वजह

Prayagraj: प्रयागराज जिले के करछना थाना क्षेत्र स्थित बघेड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 15 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोबाइल देखने को लेकर बहनों से हुए विवाद के बाद वह नाराज होकर कमरे में चली गई थी।

कुछ देर बाद उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मोबाइल को लेकर बहनों से हुई कहासुनी

जानकारी के अनुसार, बघेड़ा गांव निवासी श्याम बाबू निषाद की पुत्री चांदनी (15) कक्षा 11 की छात्रा थी। गुरुवार सुबह मोबाइल देखने को लेकर उसकी बहनों से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद वह नाराज होकर अपने कमरे में चली गई।

Prayagraj: न ज्वाइनिंग, न जवाब… ग्राम विकास अधिकारी कहां हुआ लापता? जानिये चौंकाने वाला मामला

जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को चिंता हुई। दरवाजा खोलकर देखा गया तो चांदनी फंदे से लटकी मिली। यह दृश्य देखते ही मां की चीख निकल गई और मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही भुंडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Prayagraj Triple Murder: क्या हुआ था प्रयागराज के उस घर में, जहां बिछीं तीन लाशें? अब सामने आया दिल दहलाने वाला सच

बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा के पिता और भाई निजी कंपनी के काम से घर से बाहर थे। घर में केवल मां और बहनें मौजूद थीं।

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News