Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राबड़ी देवी को फिर मिला बंगला खाली करने का नोटिस, मंत्री नंद किशोर को आवंटित हुआ आवास

राबड़ी देवी को फिर मिला बंगला खाली करने का नोटिस, मंत्री नंद किशोर को आवंटित हुआ आवास

Patna : बिहार की सियासत में एक बार फिर सरकारी बंगले को लेकर हलचल तेज हो गई है। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के चर्चित 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने का दोबारा नोटिस जारी किया गया है।

शुक्रवार को भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी इस नोटिस ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

नंद किशोर राम को आवंटित हुआ बंगला

भवन निर्माण विभाग ने अपने पत्र में कहा है कि सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 अब बिहार सरकार में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया गया है। विभाग ने यह भी याद दिलाया कि राबड़ी देवी को पहले ही हार्डिंग रोड स्थित आवास संख्या-39 आवंटित किया जा चुका है। ऐसे में अब उन्हें मौजूदा बंगला खाली करना होगा।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक मौत, टॉयलेट के लिए उतरी मां-बेटी को कार ने कुचला;

इससे पहले भी विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उस समय बंगला किसी दूसरे व्यक्ति को आवंटित नहीं हुआ था। अब मंत्री के नाम आवंटन होने के बाद सरकार का रुख और सख्त दिखाई दे रहा है।

भवन निर्माण मंत्री ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के आखिर में ही राबड़ी देवी को नया आवास आवंटित कर दिया गया था। पहले भी नोटिस भेजा गया था, लेकिन तब किसी मंत्री के नाम बंगला आवंटित नहीं हुआ था। अब चूंकि यह आवास मंत्री नंद किशोर राम को दिया जा चुका है और उन्होंने भी बंगला खाली कराने की मांग की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News