Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Raebareli: गर्मियों की छुट्टियों में गांव घूमने आये परिवार के साथ हुई ये कभी न भूलने वाली घटना

Raebareli: गर्मियों की छुट्टियों में गांव घूमने आये परिवार के साथ हुई ये कभी न भूलने वाली घटना

Raebareli: जनपद में गुरुवार को एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। डीह थाना क्षेत्र में साइकिल से समान लाने जा रहे एक किशोर की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले में आगे की जांच में जुट गई है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक किशोर की पहचान ऋतिक (7वर्ष) के रूप में हुई है।

रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, हनुमान मंदिर में की पूजा, बछरावां में बारात घर का दिया तोहफा

ऐसी हुई घटना

पूरे गनेशराय मजरे जगदीशपुर गांव निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसकी बड़ी बेटी नेहा (9वर्ष) और छोटा बेटा ऋतिक (7वर्ष) वहीं पढ़ते हैं। उसने बताया कि बच्चों की स्कूल में छुट्टी हो जाने पर वह अपने गांव आया था। गुरुवार को पत्नी रेनू से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

इस पर उसकी पत्नी ने अपने भाई मुकेश को बुलाकर बच्चों को लेकर अपने मायके गुलाब गंज मजरे खुरहटी चली गई। कुछ समय बाद उसका बेटा ऋतिक साइकिल से समान लाने जा रहा था। तभी रामगंज - ख़ुरहटी मार्ग पर पूरे बाजार स्थित एएनएम सेंटर के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

Video: रायबरेली में 45 डिग्री पहुंचा पारा, रातें भी हुईं गर्म, भीषण लू के बीच स्कूल जाने को मजबूर मासूम

पुलिस का बयान

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News