Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रामपुर मोड़ पर ऐसा क्या हुआ कि पलभर में बुझ गई जिंदगी? ट्रेलर के पहियों तले 56 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत

रामपुर मोड़ पर ऐसा क्या हुआ कि पलभर में बुझ गई जिंदगी? ट्रेलर के पहियों तले 56 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास ट्रेलर की चपेट में आने से 56 वर्षीय बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

डीजल लेने निकले थे, रास्ते में हो गया हादसा

जानकारी के अनुसार सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपलिया गांव निवासी बृजेश मिश्रा (56) पुत्र स्वर्गीय गिरीश चंद्र मिश्रा मंगलवार सुबह अपने खेत में धान की रोपाई के लिए पंपसेट चलाने हेतु डीजल लेने महदहां पेट्रोल पंप जा रहे थे। वह अपनी बाइक से गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर रामपुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

गिरते ही पीछे से आया ट्रेलर, नहीं मिला संभलने का मौका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डिवाइडर से टकराने के बाद बृजेश मिश्रा सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोग दहल उठे। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सलेमपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। ट्रेलर चालक की तलाश भी की जा रही है।

Noida Fire: आधी रात कंपनी में भड़की भीषण आग, ढाई घंटे तक धधकती रहीं लपटें, 8 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

परिवार में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। खेती-किसानी से जुड़े बृजेश मिश्रा की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फोरलेन पर सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News