Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रायबरेली में ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर, सड़कों पर उतरे

रायबरेली में ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर, सड़कों पर उतरे

Raebareli: जनपद के ऊंचाहार में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। बीते करीब 10 दिनों पहले आए चक्रवाती तूफान ने इलाके में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें बड़ी संख्या में बिजली के पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

इसके बाद से नरवा समेत आसपास के कई गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। लगातार बिजली आपूर्ति ठप रहने से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया।

आज सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण ऊंचाहार विद्युत उपकेंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से बिजली बहाल करने को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

Twisha Sharma Case: दिल्ली से भोपाल पहुंची CBI टीम, मंगलवार से खंगालेगी इस केस का राज

ग्रामीणों में आक्रोश

प्रदर्शन के बाद आक्रोशित ग्रामीण ऊंचाहार चौराहे पर पहुंच गए और लखनऊ-प्रयागराज हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। हाईवे जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और जल्द बिजली बहाल करने की मांग करते रहे।

ग्रामीणों ने दी ये हिदायत

मामले की सूचना मिलते ही ऊंचाहार पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात को दोबारा सुचारु कराया गया। हालांकि ग्रामीण अब भी ऊंचाहार विद्युत उपकेंद्र पर डटे हुए हैं और बिजली आपूर्ति बहाल होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दे रहे हैं।

भीषण गर्मी में बिजली संकट से उबल पड़ा रायबरेली, 7 दिन में सुधार नहीं तो बड़ा आंदोलन

ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना बेहद मुश्किल हो गया है। पानी की समस्या से लेकर बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। फिलहाल बिजली विभाग की ओर से बिजली बहाली को लेकर कार्य जारी होने की बात कही जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News