Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Saharanpur News: सीएम योगी का देवबंद दौरा आज, जड़ौदा जट्ट से देंगे ₹2500 करोड़ की सौगात; 350 विकास योजनाओं का होगा आगाज

Saharanpur News: सीएम योगी का देवबंद दौरा आज, जड़ौदा जट्ट से देंगे ₹2500 करोड़ की सौगात; 350 विकास योजनाओं का होगा आगाज

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के देवबंद तहसील स्थित ग्राम जड़ौदा जट्ट में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे जिले के विकास को नई ऊंचाई देते हुए करीब ढाई हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे से जिले को लगभग 350 विकास योजनाओं की सौगात मिलेगी, जिसमें आवास, सड़क, पुल और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सहारनपुर दौरा सुबह 11:30 बजे लखनऊ के कालिदास मार्ग से प्रस्थान के साथ शुरू होगा, जिसके बाद वे 11:55 बजे अमौसी एयरपोर्ट से सरसावा के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 01:05 बजे सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने के बाद, उनका हेलीकॉप्टर 01:20 बजे सिल्डर पैराडाइज स्थित हेलीपैड पर लैंड करेगा। इसके बाद वे दोपहर 01:30 बजे कार्यक्रम स्थल जड़ौदा जट्ट पहुंचेंगे, जहां दोपहर 01:30 से 02:30 बजे के बीच वे विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और जनसभा को संबोधित करेंगे। अंत में, दोपहर 02:30 बजे वे वहां से प्रस्थान करेंगे, हालांकि इस दौरान उनके द्वारा जिले में किसी भी स्थान का आकस्मिक निरीक्षण किया जाना भी संभव है।

Lucknow: अखिलेश यादव का बड़ा फैसला; सपा ने चुनावी रणनीति बनाने वाली एजेंसी I-PAC से खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट

विकास की नई इबारत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सहारनपुर प्रेम जगजाहिर है। वे प्रदेश के ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने सबसे अधिक बार सहारनपुर का दौरा किया है। आज के कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी योजना, लोक निर्माण विभाग, और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित कई सड़कों और पुलों को जनता को समर्पित किया जाएगा। विशेष रूप से हसनपुर भलस्वा में निर्मित पुल और ढमोला नदी के पुल से स्थानीय यातायात को बड़ी राहत मिलेगी।

Bengal Violence: शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'मेरे PA की हत्या सोची-समझी साजिश, रेकी के बाद किया गया प्री-प्लान्ड मर्डर'

आवासीय और पेयजल परियोजनाओं पर जोर:

जिले की बड़ी आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए माँ शाकंभरी देवी आवासीय योजना की नींव रखी जाएगी। इसके साथ ही, जल निगम की ₹105 करोड़ की लागत वाली योजना से जिले की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। इससे पहले अगस्त 2025 में भी मुख्यमंत्री ने जिले को ₹381 करोड़ की सौगात दी थी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News