Dailyhunt
Sandeep Pathak पर FIR से बवाल, Majithia का तंज-'Hero से Zero कैसे बने?'

Sandeep Pathak पर FIR से बवाल, Majithia का तंज-'Hero से Zero कैसे बने?'

Amritsar: पंजाब की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। Sandeep Pathak पर राज्य में दो अलग-अलग केस दर्ज होने के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। बताया जा रहा है कि इन मामलों में गैर-जमानती धाराएं लगाई गई हैं, जिसके बाद विपक्ष ने इसे लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

मजीठिया का तीखा हमला-'हीरो से जीरो तक'

Bikram Singh Majithia ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोलते हुए लिखा कि संदीप पाठक कभी सत्ता के करीबी और भरोसेमंद चेहरों में गिने जाते थे, लेकिन आज उनके खिलाफ केस दर्ज होना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाला बदलने के बाद उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और यह पूरी तरह बदले की राजनीति का संकेत है।

AAP और सरकार पर उठे सवाल

मजीठिया ने यह भी कहा कि अगर पहले वे गलत थे, तो उस समय उनके साथ खड़ी पार्टी और नेतृत्व की जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि अब अचानक उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों की जा रही है।

भाजपा का पलटवार

पंजाब भाजपा अध्यक्ष Sunil Jakhar ने भी राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब दोहरे चरित्र के साथ काम कर रही है-जहां एक तरफ नए भाजपा नेताओं पर कार्रवाई हो रही है, वहीं अपने ही विधायकों पर नरमी दिखाई जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता बचाने के लिए भ्रष्टाचार पर समझौता किया जा रहा है।

2027 चुनाव तक बढ़ सकती है सियासी टकराव

इस पूरे घटनाक्रम ने पंजाब की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। विपक्ष इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रहा है, जबकि सत्ता पक्ष की ओर से अभी तक स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News