Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
संदिग्ध आतंकी फैजान मामले में NIA की जांच तेज, गुजरात से यूपी आई स्पेशल टीम, घर में मिला कीपैड फोन

संदिग्ध आतंकी फैजान मामले में NIA की जांच तेज, गुजरात से यूपी आई स्पेशल टीम, घर में मिला कीपैड फोन

Rampur: संदिग्ध आतंकी मामले में गुजरात के अहमदाबाद में पकड़े गए फैजान शेख उर्फ फैजान सलमानी से जुड़े नेटवर्क की जांच अब तेज हो गई है। इसी सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी National Investigation Agency की टीम रविवार तड़के उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के स्वार इलाके में पहुंची।

टीम के अचानक पहुंचने से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग भी सकते में आ गए। जांच एजेंसी ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर पूरे इलाके में सघन पूछताछ शुरू की।

फैजान के घर घंटों चली तलाशी, मोबाइल भी कब्जे में

एनआईए टीम सबसे पहले फैजान सलमानी के घर पहुंची और करीब 6:30 बजे से घर की तलाशी शुरू कर दी। घर के हर कोने की बारीकी से जांच की गई और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान टीम ने परिवार के सदस्यों से कई घंटे तक पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। जांच के दौरान फैजान के पिता शकील अहमद सलमानी के मोबाइल फोन की भी गहन जांच की गई और एक कीपैड मोबाइल को टीम अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि परिवार एक ही मोबाइल फोन का उपयोग करता है, जिससे पूछताछ और भी महत्वपूर्ण हो गई।

मुकीम के घर भी पहुंची टीम, कनेक्शन की पड़ताल

जांच के अगले चरण में एनआईए टीम मेन रोड स्थित मुन्ना के घर भी पहुंची, जहां से फैजान के दोस्त मुकीम (17) के बारे में जानकारी जुटाई गई। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी मुकीम के व्यवहार, संपर्क और गतिविधियों को लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुकीम और फैजान एक-दूसरे के करीबी दोस्त थे और दोनों के बीच लगातार संपर्क में रहने की बात भी सामने आई है। इसी वजह से एजेंसी अब दोनों के नेटवर्क को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है।

परिवार से लंबी पूछताछ, अहमदाबाद कनेक्शन की जांच

छापेमारी के दौरान परिवार के लोगों से कई घंटे तक लगातार पूछताछ की गई। बताया गया कि छापे के समय फैजान के पिता शकील अहमद एक शादी समारोह में खाना बनाने गए हुए थे, जिन्हें बाद में अहमदाबाद पहुंचने के निर्देश दिए गए। परिजनों के मुताबिक शकील ईद से पहले जेल में बंद बेटे फैजान से मिलने भी गए थे। टीम ने इन सभी बिंदुओं को गंभीरता से नोट किया है। वहीं जांच एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क को Ahmedabad से लेकर रामपुर तक जोड़कर देख रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News