Dailyhunt
Shahjahanpur: पांचाल घाट जा रही 60 यात्रियों से भरी बस पलटने से हड़कंप, 25 घायल

Shahjahanpur: पांचाल घाट जा रही 60 यात्रियों से भरी बस पलटने से हड़कंप, 25 घायल

Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां हरपालपुर से 60 यात्रियों को बैठाकर फर्रुखाबाद आ रही प्राइवेट बस शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर के पास पलट गई।

इस हादसे में 25 यात्री घायल हो गए। जिनमें से 11 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य लोगों का उपचार किया गया। बस में सवार कुछ यात्री बुद्ध पूर्णिमा के चलते पांचाल घाट पर स्नान करने जा रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, हरदोई जनपद के हरपालपुर से एक प्राइवेट बस में लगभग 60 यात्री सवार हुए। वहीं बस का चालक तेजी से बस को भगा रहा था। वहीं कुछ यात्री के द्वारा बस चालक को बस सही से चलाने को लेकर भी कहा गया, पर उसने एक न सुनी। इसी दौरान गांव रघुनाथपुर के पास आगे चल रहे वाहन को ओवर टेक करने के प्रयास में बस पलट गई। ऐसे में बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News