Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र में सेमिया गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक ओवरलोड ऑटो अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गहरी खाई में पलट गया।
इस दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय निशा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
पति के साथ लौट रही थी महिला
जानकारी के अनुसार मृतका निशा देवी अपने पति के साथ मध्य प्रदेश के देवसर से वापस लौट रही थीं। ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थीं, जिसके कारण वाहन असंतुलित हो गया और हादसा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और वह नशे की हालत में भी था, जिससे नियंत्रण खो बैठा और यह दर्दनाक घटना हो गई।
ऑटो एक्सीडेंट (image source: dynamite news) कुशीनगर परिनिर्वाण स्थल पर दिव्यांगों के लिए रैंप बनाने की मांग तेज, पुरातत्व विभाग को भेजा पत्र
ग्रामीणों ने बचाई जान
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस की पीआरबी 112 टीम को सूचना दी गई। घायलों को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। सीएचसी चोपन के डॉ. अभय ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और गंभीर मरीज पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
आखिर कौन है बलिया का राज सिंह ? जो CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में हुआ गिरफ्तार
पुलिस जांच में जुटी, ओवरलोडिंग पर सवाल
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ऑटो चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। लगातार हो रहे ऐसे सड़क हादसों ने एक बार फिर ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कार्रवाई करते हुए सोनभद्र पुलिस (image source: dynamite news) ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

