लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा में विकास कार्यो पर बड़ी लापरवाही को लेकर 12 पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सुधार न होने पर निलंबन की चेतावनी दी गई है।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के मुताबिक सीएम की प्रथमिकता वाले विकास कार्यों में बजट खर्च और लापरवाही में सुस्ती बरतने वाले 12 पंचायत सचिवों पर जिला पंचायत अधिकारी मनीष कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। वहीं 17 ग्राम पंचायतों में तैनात इन सचिवों को 30 दिन में कार्य में सुधार न होने पर निलंबन की चैतावनी दी गई है।
आगरा की रैंकिंग प्रभावित
दरअसल सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिग सुधारने के लिए जिलाधिकारी और सीडीओ समीक्षा कर रहे हैं। समीक्षा में सामने आया कि पंद्रहवे वित्त आयोग के तहत विकास कार्यो का भुगतान लक्ष्य से काफी पीछे है। मार्च महीने में खराब व्यय प्रगति के कारण आगरा की रैंकिंग प्रभावित हुई है। इसे गंभीर लापरवाही माना गया है।

