Dailyhunt
UP Rojgar Mela: बरेली में 2 मई को विशाल रोजगार मेला, मौका हाथ से न जानें दें

UP Rojgar Mela: बरेली में 2 मई को विशाल रोजगार मेला, मौका हाथ से न जानें दें

Bareilly: यूपी के बरेली में युवाओं के लिए रोजगार का शानदार अवसर है। यह एकदिवसीय मेला है जिसमें कई पदों पर भर्ती की जाएगी। युवाओं को रोजगार मेले में तय समय पर पहुंचना होगा।

पदों की संख्या

इस मेले में 3000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी और कई नामी कंपनियां इस मेले में हिस्सा लेंगी

मेले की तिथि

यह एक दिवसीय रोजगार मेला शनिवार, 2 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

मेला का आयोजन स्थल

इसका आयोजन श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, 10वां किलोमीटर स्टोन, नैनीताल रोड, बरेली में किया जाएगा।

इतना मिलेगा वेतन

इस रोजगार मेले में चयनित उम्मीदवारों को 14,000 रुपये से 40,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिल सकता है। इसमें भाग लेने के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिससे अधिकतर युवा इसमें शामिल हो सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता

इस मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक, एमबीए और कंप्यूटर कौशल वाले उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी, जिससे सभी योग्य उम्मीदवार आसानी से अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवारों को सेवायोजन विभाग के पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) या (rojgaarsangam.up.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। यह पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।

उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आना होगा। इसमें आधार नंबर, पैन कार्ड, 10वीं/12वीं/ग्रेजुएशन की मार्कशीट, सीवी और अन्य आवश्यक कागजात शामिल हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News