Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Uttar Pradesh: उच्च शिक्षा में फेरबदल, राजकीय महाविद्यालयों के 91 प्रोफेसरों का तबादला

Uttar Pradesh: उच्च शिक्षा में फेरबदल, राजकीय महाविद्यालयों के 91 प्रोफेसरों का तबादला

Lucknow: उच्च शिक्षा विभाग ने शुक्रवार रात राजकीय महाविद्यालयों के 91 प्रोफेसरों का तबादला किया है। उच्च शिक्षा मंत्री ने पोर्टल पर बटन दबाकर इन शिक्षकों के तबादले किए। उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के ऑनलाइन स्थानांतरण को किया गया।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के कुल 193 शिक्षकों ने आवेदन किया था।

ऑनलाइन प्रक्रिया से हुआ ट्रांसफर

इनमें से प्राचार्यों द्वारा 116 आवेदन अनुमोदित किए गए। जबकि 70 आवेदन अपूर्ण पाए जाने के कारण निरस्त कर दिए गए। सभी आवेदन के परीक्षण व अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 91 शिक्षकों के स्थानांतरण ऑनलाइन पोर्टल से किए गए।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित शिक्षकों को एसएमएस से भी सूचना भेजी गई। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि तबादला प्रक्रिया पारदर्शी व तकनीकी आधारित हुई है। वहीं इस तबादला सूची में भी लखीमपुर खीरी जैसे कुछ जरूरत वाले कॉलेजों में शिक्षकों के तैनात न होने पर उच्च शिक्षा निदेशक ने कहा कि वहां पर ऑफलाइन तबादला कर शिक्षकों को भेजा जाएगा।

UP IAS तबादलों की सुगबुगाहट तेज, राजस्व परिषद अध्यक्ष अनिल कुमार की विदाई के बाद बदल सकते हैं कई चेहरे

मानवीय हस्तक्षेप की संभावना को समाप्त

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया ने मानवीय हस्तक्षेप की संभावना को समाप्त कर दिया है, जिससे योग्य शिक्षकों को स्थापित नियमों और योग्यता के आधार पर निष्पक्ष अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि तबादलों के लिए प्राप्त आवेदनों की निर्धारित मानकों के अनुसार गहन जांच की गई और पात्र आवेदनों को डिजिटल पोर्टल के माध्यम से स्वीकृत किया गया।

यूपी में होमगार्ड विभाग में फेरबदल, 13 जिला कमांडेंट को मिली नई तैनाती; देखिए पूरी लिस्ट

उच्च शिक्षा विभाग तबादला सूची जारी करते हुए शिक्षकों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News