Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Video: देवरिया मेडिकल कॉलेज के पास कूड़े का अंबार, मरीजों और तीमारदारों की बढ़ी परेशानी; देखें पूरी रिपोर्ट

Video: देवरिया मेडिकल कॉलेज के पास कूड़े का अंबार, मरीजों और तीमारदारों की बढ़ी परेशानी; देखें पूरी रिपोर्ट

Deoria: सरकार जहां स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे कर रही है, वहीं देवरिया नगर पालिका की लापरवाही मेडिकल कॉलेज परिसर के आसपास रहने वाले लोगों और मरीजों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है।

मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री के किनारे नगर पालिका द्वारा डंप किए गए कचरे और मलबे के ढेर से क्षेत्र में गंदगी का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कूड़े और मलबे से उठने वाली धूल तथा सड़ांध के कारण मरीजों, तीमारदारों और आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। गर्मी और तेज हवाओं के चलते हालात और खराब हो गए हैं।

मेडिकल कॉलेज के आसपास कारोबार करने वाले व्यापारियों का कहना है कि प्रतिदिन हजारों लोगों का यहां आना-जाना होता है, लेकिन नगर पालिका की उदासीनता के कारण पूरा क्षेत्र कूड़ाघर में तब्दील होता जा रहा है। हवा चलने पर धूल और कूड़े के कण दुकानों तथा मेडिकल कॉलेज परिसर तक पहुंच रहे हैं।

देवरिया में बड़ा हादसा टला! बीच सड़क पर अचानक गिरा लोहे का विज्ञापन पोल

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज जैसे संवेदनशील क्षेत्र के आसपास फैली गंदगी से संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। मरीज जहां इलाज और स्वस्थ होने की उम्मीद लेकर आते हैं, वहीं उन्हें गंदगी और प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कचरा और मलबा नहीं हटाया गया तो जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं नगर पालिका के ईओ संजय तिवारी मौके पर मौजूद नहीं मिले। यह रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ देवरिया से है…

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News