Kushinagar: कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नैका छपरा टोला अम्मरपुर निवासी निशांत सिंह उर्फ शक्तिमान सिंह की हत्या की घटना को लेकर क्षेत्र में शोक व आक्रोश का माहौल है। इस जघन्य हत्या को अत्यंत दुःखद, निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शनिवार को कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे एवं हाटा विधायक मोहन वर्मा मृतक के परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया।

