Budaun: जनपद के थाना वजीरगंज क्षेत्र में रविवार देर रात्रि पुलिस और लुटेरों के बीच के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने ग्राम ब्यौली मढ़ी के पास से लूट की घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त सहित 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती किया है।
क्या हुआ था पूरा मामला
पिछले दिनों वजीरगंज क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर राहगीरों से मोटरसाइकिल लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसपी ने क्षेत्राधिकारी बिसौली संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की।
बीती रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ब्यौली मढ़ी के पास कुछ संदिग्ध लोग लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। करीब 20 मिनट चली मुठभेड़ के बाद 3 बदमाशों को दबोच लिया गया।
यूपी में बिजली बिल को लेकर आम जनता, किसान और व्यापारियों में आक्रोश, डाइनामाइट न्यूज़ पर फूटा गुस्सा
गिरफ्तार बदमाश और बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्तों में मोटरसाइकिल लूट का मुख्य शूटर भी शामिल है। इनके पास से लूटी गई 2 मोटरसाइकिल, 3 अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और लूट की नकदी बरामद हुई है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Cabinet Expansion in Bengal: बंगाल की राजनीति में आज बड़ा दिन, इन चेहरों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
सीओ बिसौली ने दी जानकारी
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बिसौली संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। इन पर जनपद के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इनसे पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। बदायूं पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

