Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
यूपी में रात में गोलियों की तड़तड़ाहट, बदायूं में भी पुलिस ने क्यों चलाई गोली

यूपी में रात में गोलियों की तड़तड़ाहट, बदायूं में भी पुलिस ने क्यों चलाई गोली

Budaun: यूपी में हर जगह गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। ताजा मामले में थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम दियोरीजीत में भैंस चोरी करने आए एक शातिर चोर के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या हुआ था उस रात

क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि 17 मई की मध्यरात्रि करीब 2 बजे दियोरीजीत निवासी एक ग्रामीण ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनके घर के बाहर बंधी 2 भैंसों को कुछ लोग खोलकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना बिनावर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन बदमाश फरार हो गए थे। जिसके संबंध में थाना बिनावर पर मुकद्दमा लिखा गया था।

यूपी में एनकाउंटर की गूंज, बदायूं में हुए इस मुठभेड़ की कहानी चौंका देगी!

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बदमाश बिनावर थाना क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पुख्ता करने के बाद पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चोर जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक आरोपी के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

 मामले की जानकारी देते सीओ

सिपाही घायल

मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने गोली चलाई जिसमें कांस्टेबल अंकुर कुमार के हाथ में गोली लगने से कांस्टेबल घायल हो गया उसे प्राथमिक उपचार के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी के पैर में गोली लगने से आरोपी जावेद पुत्र शकील निवासी ग्राम नदरई जिला कासगंज का रहने बाला है।

 घायल बदमाश के बारे में जानकारी देते ईएमओ

ये हथियार हुआ बरामद

पकड़े गए आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसके पास से तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी की 2 भैंसें बरामद हुई हैं। भैंसों को उनके मालिक को सुपुर्द कर दिया गया है।

बदायूं में कुदरत का कहर: आंधी से गिरा पीपल का पेड़, मलबे में चली गई जान

पुलिस का बयान

सीओ नगर रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी पर पहले से भी पशु चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। फरार साथियों की तलाश में पुलिस की 3 टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें भी दबोच लिया जाएगा। घायल आरोपी का इलाज चल रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर पूरे गैंग का नेटवर्क खंगाल रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News