Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Fastest Hundred in IPL- सबसे तेज आईपीएल शतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

Fastest Hundred in IPL- सबसे तेज आईपीएल शतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

Ek Cup Cricket 1 month ago

IPL Fastest Hundred: आज के इस खास लेख में हम आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे। गौरतलब हो कि आईपीएल का 19वां संस्करण खेला जा रहा है, जिसमें अब तक (46 मैच) 9 शतक लगाए जा चुके हैं।

36 गेंदों में शतक जड़ने वाले राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

क्रिस गेल के नाम IPL का सबसे तेज शतक

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक आरसीबी की तरफ से क्रिस गेल ने जड़ा है। गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 340 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए मात्र 30 गेंदों में शतक लगाया था। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 11 छक्के निकले थे। इसी मैच में क्रिस गेल ने आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी। मैच समाप्त होने पर क्रिस गेल 66 गेंदों में 175 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। उनके कुल चौकों और छक्कों की संख्या क्रमशः 13 और 17 थी।

IPL में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी का नाम है। वैभव ने 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में सौ पूरा किया था। तीसरे नंबर पर एकबार फिर सूर्यवंशी मौजूद है। आईपीएल 2026 में वैभव ने SRH के विरुद्ध 36 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी।

केकेआर के खिलाफ 37 बॉल में शतक जमाने वाले हेनरिक क्लासेन फेहरिस्त में चौथे खिलाड़ी हैं। RR की तरफ से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 37 गेंदों में शतक जड़ यूसुफ पठान नंबर 5 पर रहे। आरसीबी के खिलाफ 38 गेंदों में सैकड़ा जमाने वाले डेविड मिलर छठे पायदान पर हैं। नंबर 7 पर ट्रेविस हेड और नंबर 8 पर प्रियांश आर्य हैं। हेड ने 2024 में आरसीबी और आर्य ने 2025 में सीएसके के खिलाफ 39 गेंद में शतक लगाया था।

साल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 40 गेंदों में शतक लगाने वाले SRH के अभिषेक शर्मा ने नौवां स्थान हासिल किया। आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 10वें खिलाड़ी विल जैक्स हैं। गुजरात के विरुद्ध साल 2024 में जैक्स ने 41 गेंदों में शतक जड़ा था।

Fastest Hundred in IPL: एक नजर टॉप-10 लिस्ट पर

स्थानखिलाड़ीविरोधीसालजगहगेंद
1क्रिस गेल (RCB)PWI2013बेंगलुरू30
2वैभव सूर्यवंशी (RR)GT2025जयपुर35
3वैभव सूर्यवंशी (RR)SRH2026जयपुर36
4हेनरिक क्लासेन (SRH)KKR2025दिल्ली37
5यूसुफ पठान (RR)MI2010मुंबई37
6डेविड मिलर (PBKS)RCB2013मोहाली38
7ट्रेविस हेड (SRH)RCB2024बेंगलुरू39
8प्रियांश आर्य (PBKS)CSK2025न्यू चंडीगढ़39
9अभिषेक शर्मा (SRH)PBKS2025हैदराबाद40
10विल जैक्स (RCB)GT2024अहमदाबाद41
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Ek Cup Cricket