Dailyhunt
IPL 2026 Orange Cap: कोहली के कब्जे में ऑरेंज कैप, देखें टॉप-10 लिस्ट

IPL 2026 Orange Cap: कोहली के कब्जे में ऑरेंज कैप, देखें टॉप-10 लिस्ट

Ek Cup Cricket 3 weeks ago

IPL 2026 Orange Cap Update RCB vs GT: विराट कोहली ने आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रनों की पारी खेलकर कोहली ने न केवल आरसीबी को जीत के दरवाजे तक पहुंचाया बल्कि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा भी कर लिया है।

स्कोर पर नजर डाले तो साईं सुदर्शन के 58 गेंदों में 100 रनों की बदौलत गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट पर 205 रन बनाए थे। जवाब में विराट कोहली की 44 गेंदों में 81 और देवदत्त पाडिकक्ल की 27 गेंदों में 55 रनों की शानदार इनिंग के दम पर बेंगलुरू ने 5 विकेट से मैच जीत लिया।

कोहली के सिर ipl 2026 ऑरेंज कैप

अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए विराट कोहली ने IPL 2026 ऑरेंज कैप हासिल कर ली है। 7 मैचों में कोहली के 328 रन हो गए हैं। वहीं इतने ही मैचों में 323 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा दूसरे पायदान पर फिसल गए हैं। 320 रन बनाने वाले SRH के हेनरिक क्लासेन नंबर 3 पर है। नंबर 4 पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल मौजूद हैं, जिनके बल्ले से 6 मैचों में 297 रन आए हैं।

आईपीएल 2026 में दो शतक जड़ चुके चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। 7 मैचों में उनके नाम 293 रन हैं। 254 रनों के साथ वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप लिस्ट में छठवें स्थान पर हैं। 245 रन बनाते हुए यशस्वी जायसवाल ने सातवां स्थान हासिल किया।

नंबर 8 पर विराजमान रजत पाटीदार के खाते में 238 रन हैं। इसके बाद 238 रनों के साथ ईशान किशन नौवें पायदान पर नजर आ रहे हैं। आरसीबी के विरुद्ध 100 रनों की शतकीय पारी खेलने के बाद साईं सुदर्शन 235 रनों के साथ दसवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

IPL Orange Cap 2026- एक नजर टॉप-10 लिस्ट पर

स्थानखिलाड़ीमैचपारीरन
1विराट कोहली77328
2अभिषेक शर्मा77323
3हेनरिक क्लासेन77320
4शुभमन गिल66297
5संजू सैमसन77293
6वैभव सूर्यवंशी77254
7यशस्वी जायसवाल77245
8रजत पाटीदार77238
9ईशान किशन77238
10साईं सुदर्शन77235
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Ek Cup Cricket