Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IPL 2026 Points Table: पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, GT की टॉप-2 में एंट्री

IPL 2026 Points Table: पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, GT की टॉप-2 में एंट्री

Ek Cup Cricket 1 week ago

IPL 2026 Points Table Update Match 52: जीत की हैट्रिक के साथ गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में धमाल कर दिया है। जयपुर में खेले गए 52वें मैच में GT ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से तगड़ी हार थमाई।

गुजरात की यह लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के दम पर गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर कदम रख दिया है।

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल की 84 रनों की कप्तानी पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। साईं सुदर्शन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 55 रनों का योगदान दिया। जवाब में राजस्थान रॉयल्स 16.3 ओवर में 152 के स्कोर पर ढेर हो गया।

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में GT

राजस्थान रॉयल्स पर 77 रनों की बड़ी जीत के बाद गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। 11 मैचों में उनकी यह 7वीं जीत है। उनके 14 अंक और 0.228 का नेट रन रेट है। वहीं 11 मैचों में 7 जीत और 14 अंकों वाली सनराइजर्स हैदराबाद पहले पायदान पर है। उनका नेट रन रेट 0.737 है।

नंबर 3 पर पंजाब किंग्स है, जिनके 10 मैचों में 13 पॉइंट्स हैं। 12 पॉइंट्स के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू तीसरे और इतने ही पॉइंट्स वाली राजस्थान रॉयल्स पांचवें नंबर पर है। छठवें स्थान पर CSK 10 अंकों के साथ विराजमान है। इसके बाद केकेआर सातवें पायदान हैं, जिनके 9 अंक हैं। 8 पॉइंट्स के साथ दिल्ली कैपिटल्स आठवें, और 6-6 पॉइंट्स वाली मुंबई और लखनऊ की टीम क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर हैं।

IPL Points Table 2026- ताजा हाल पर एक नजर

नंबरटीममैचजीतहाररद्दPTTअंक
1SRH11740+0.73714
2GT11740+0.22814
3PBKS10631+0.57113
4RCB10640+1.23412
5RR11650+0.08212
6CSK10550-0.15110
7KKR10451-0.1699
8DC11470-1.1548
9MI10370-0.6496
10LSG10370-0.9346
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Ek Cup Cricket