Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IPL 2026: ये है ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की फाइनल लिस्ट, जानिए कौन बना विनर

IPL 2026: ये है ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की फाइनल लिस्ट, जानिए कौन बना विनर

Ek Cup Cricket 4 months ago

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap: टूर्नामेंट की समाप्ति के साथ ही IPL 2026 की ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की फाइनल टॉप-10 लिस्ट भी सामने आ गई है। बता दें कि आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स को फाइनल मैच में 5 विकेट से मात देकर बैक टू बैक आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की।

2025 में RCB ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी उठाई थी।

आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा और रनों की जमकर बरसात हुई। ऑरेंज कैप की रेस अंतिम मैच तक चली। जबकि फाइनल मैच में पर्पल कैप विजेता ही बदल गया। तो आइए जानते हैं, फाइनल मैच के बाद IPL 2026 ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की टॉप-10 लिस्ट कैसी दिखती है।

IPL 2026 Orange Cap: टॉप-10 फाइनल लिस्ट

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 ऑरेंज कैप जीत ली है। उन्होंने 16 मैचों में एक शतक और पांच अर्धशतक जड़ते हुए 776 रन बनाए। इस दौरान वैभव का बल्लेबाजी औसत 48.50 और स्ट्राइक रेट लगभग 237 का रहा। 16 मैचों में 732 रन बनाने वाले GT के कप्तान शुभमन गिल दूसरे स्थान पर रहे। 722 रनों के साथ साईं सुदर्शन ने तीसरा स्थान अपने नाम किया।

16 पारियों में 675 रन बटोरने वाले विराट कोहली आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की टॉप-10 लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। नंबर 5 पर SRH के हेनरिक क्लासेन 624 रनों के साथ मौजूद हैं।

स्थानबल्लेबाजमैचपारीरन
1वैभव सूर्यवंशी1616776
2शुभमन गिल1616732
3साईं सुदर्शन1717722
4विराट कोहली1616675
5हेनरिक क्लासेन1515624
6ईशान किशन1515602
7केएल राहुल 1414593
8अभिषेक शर्मा1515563
9मिचेल मार्श1313563
10जोस बटलर1717526

IPL 2026 Purple Cap: टॉप-10 फाइनल लिस्ट

फाइनल मैच में भुवनेश्वर कुमार से कगिसो रबाडा ने IPL 2026 पर्पल कैप छीन ली है। 17 मैचों में 29 विकेट निकालकर रबाडा ने पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। वहीं 16 मैचों में 28 विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार दूसरे नंबर पर रह गए। 25 विकेट चटकाने वाले राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर तीसरे नंबर पर हैं। 21-21 विकेट के साथ राशिद खान ने चौथा और अंशुल कंबोज ने पांचवां स्थान हासिल किया।

स्थानगेंदबाजमैचपारीविकेट
1कगिसो रबाडा171729
2भुवनेश्वर कुमार161628
3जोफ्रा आर्चर161625
4राशिद खान171721
5अंशुल कंबोज141421
6ईशान मलिंगा151520
7मोहम्मद सिराज171719
8रसिख सलाम डार121219
9कार्तिक त्यागी141318
10जेसन होल्डर111117
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Ek Cup Cricket