Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IPL Points Table 2026: सुपर ओवर के बाद पॉइंट्स टेबल में उलटफेर, KKR को फायदा

IPL Points Table 2026: सुपर ओवर के बाद पॉइंट्स टेबल में उलटफेर, KKR को फायदा

Ek Cup Cricket 3 weeks ago

IPL 2026 Points Table Update Match 38 LSG vs KKR: रविवार को इस सीजन का पहला सुपर ओवर देखने को मिला, जिसे कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता। रोमांचक जीत के बाद केकेआर को आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में दो स्थान का फायदा हुआ है।

वे दसवें नंबर से उठकर आठवें स्थान पर आ गए हैं। 8 मैचों में 2 जीत और 5 हार के बाद कोलकाता के 5 अंक हैं। पंजाब किंग्स के विरुद्ध उनका एक मैच रद्द हुआ था।

वहीं दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स से सुपर ओवर हारने वाली लखनऊ सुपर जायन्ट्स 8 मैचों में 2 जीत और 4 पॉइंट्स के साथ सबसे नीचे नंबर 10 पर फिसल गई है।

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर PBKS

पंजाब किंग्स इस सीजन अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। 7 मुकाबलों में 13 पॉइंट्स के साथ वे पहले स्थान पर बरकरार है। इतने ही मैचों में 10 अंक हासिल करते हुए आरसीबी दूसरे पायदान पर है। आठ मैचों में 10-10 अंकों के साथ क्रमशः सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे और राजस्थान रॉयल्स चौथे स्थान पर है।

नंबर पर 5 गुजरात टाइटन्स का कब्जा है, जिनके आठ मैचों में 8 अंक हैं। 8 मुकाबलों में 6 अंकों वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आठवें स्थान पर है। 7 मैचों में 3 जीत की बदौलत 6 अंक हासिल करने वाली दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है। 7 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ मुंबई इंडियंस नौवें स्थान पर है।

IPL 2026 Points Table: ताजा अपडेट पर एक नजर

न.टीममैचजीतहाररद्दNRRअंक
1PBKS7601+1.33313
2RCB7520+1.10110
3SRH8530+0.81510
4RR8530+0.60210
5GT8440-0.4758
6CSK8350-0.1216
7DC7340-0.1846
8KKR8251-0.7515
9MI7250-0.7364
10LSG8260-1.1064
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Ek Cup Cricket