T20 World Cup Schedule 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। 7 फरवरी को टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच कोलंबो में खेला जाएगा।
वेन्यू की बात करें तो भारत में मैचों को अहमदाबाद, नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में खेला जाएगा।
वहीं श्रीलंका में होने वाले मुकाबले कोलंबो और कैंडी में खेले जाएंगे।
भारत का पहला मैच यूएसए के साथ 7 फरवरी को मुंबई में होगा। पाकिस्तान के साथ महामुकाबला 15 फरवरी को देखने को मिलेगा। इसके अलावा भारत नामीबिया और फिर नीदरलैंड के साथ खेलेगा।
T20 वर्ल्ड कप 2025: ग्रुप की जानकारी
इस बार के वर्ल्ड कप में 20 टीमों को रखा गया है, जिनके बीच कुल मिलाकर 55 मैच खेले जाएंगे। सभी 20 टीमों के 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड और नामीबिया है। ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बॉब्वे, आयरलैंड और ओमान को रखा है। ग्रुप सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली शामिल है। जबकि ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को जगह मिली है।
T20 World Cup 2026 Full Schedule
T20 World Cup 2026 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल घोषित, 15 फरवरी को IND-PAK मैचग्रुप स्टेज से 8 टीमें सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर-8 के दौरान 21 फरवरी से 1 मार्च तक 12 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद सेमाइफाइनल-1 का आयोजन 4 मार्च और सेमीफाइनल-2 का आयोजन 5 मार्च को होगा। फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद की मेजबानी में होगा। अगर पाकिस्तान फाइनल खेलता है तो फाइनल मैच को कोलंबो में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

