Dailyhunt
CBSE 10th Result 2026 Today! दोपहर 1 बजे आ सकता है नतीजा, 25 लाख छात्रों की धड़कनें तेज

CBSE 10th Result 2026 Today! दोपहर 1 बजे आ सकता है नतीजा, 25 लाख छात्रों की धड़कनें तेज

Ek Jhalak Hindi 2 weeks ago

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर सकता है। इस साल की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च को समाप्त हुई थीं। उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा खत्म होने के मात्र एक महीने के भीतर ही बोर्ड रिजल्ट जारी कर एक नया रिकॉर्ड बनाने वाला है।

पहले चर्चा थी कि परिणाम अप्रैल के अंत में आएंगे, लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 1 बजे के आसपास नतीजे घोषित होने की पूरी संभावना है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई औपचारिक पुष्टि (Official Announcement) नहीं हुई है।

इस साल लगभग 25 लाख छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा दी है। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने पर छात्र कई विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं।

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Secondary School Examination 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  4. ‘Submit’ पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा।

छात्र DigiLocker और UMANG मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा SMS के जरिए भी परिणाम जानने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Ek Jhalak Hindi