Dailyhunt
"राहुल दादा जैसा था, उसकी तड़प याद कर रोना आता है", गौरव चक्रवर्ती का भावुक पोस्ट; क्या शूटिंग में हुई थी लापरवाही?

"राहुल दादा जैसा था, उसकी तड़प याद कर रोना आता है", गौरव चक्रवर्ती का भावुक पोस्ट; क्या शूटिंग में हुई थी लापरवाही?

Ek Jhalak Hindi 2 weeks ago

29 मार्च को टॉलीवुड इंडस्ट्री में हुए उस दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। लोकप्रिय अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी के आकस्मिक निधन से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। 30 मार्च को उनके घर के बाहर प्रशंसकों और साथी कलाकारों का तांता लगा रहा।

इस दुख की घड़ी में अभिनेता गौरव चक्रवर्ती और रिद्धिमा घोष को फूट-फूट कर रोते देखा गया। राहुल उनके लिए सिर्फ एक सह-कलाकार नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह थे।

राहुल के निधन के बाद गौरव ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने राहुल के साथ अपनी गहरी यादों को ताजा किया। गौरव ने बताया कि राहुल उनके बड़े भाई की तरह थे, जिन्होंने हर मुश्किल समय में उनका साथ दिया और उन्हें लेखन के लिए प्रोत्साहित किया। गौरव ने अपने पोस्ट में इस घटना के पीछे की धुंधली सच्चाई और संभावित लापरवाही पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा कि राहुल ने आखिरी पलों में कितनी पीड़ा झेली होगी, यह सोचकर ही उनका दिल बैठा जा रहा है।

गौरव और रिद्धिमा ने एक बड़ा संकल्प भी लिया है। उन्होंने वादा किया है कि वे अपने बेटे धीर को उसके ‘राहुल जेठू’ (ताऊ जी) के बारे में सब कुछ बताएंगे और उनकी यादों को जिंदा रखेंगे। बता दें कि स्टार जलसा के धारावाहिक ‘भोले बाबा पार करेगा’ की शूटिंग के दौरान तालसारी में डूबने से राहुल की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि लंबे समय तक पानी में रहने के कारण उनके शरीर में खारा पानी और रेत घुस गई थी, जिससे फेफड़े फूल गए और उनकी जान चली गई।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Ek Jhalak Hindi