Dailyhunt
शेयर बाजार में हाहाकार! ट्रंप की युद्ध की धमकी से १५०० अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के ১০ लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में हाहाकार! ट्रंप की युद्ध की धमकी से १५०० अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के ১০ लाख करोड़ डूबे

Ek Jhalak Hindi 2 weeks ago

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखने की घोषणा के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर सेंसेक्स १५०० अंक नीचे गिर गया, जिससे निवेशकों को महज एक घंटे में १० लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

निफ्टी ५० भी ४२६ अंक लुढ़क गया है।

ट्रंप के संबोधन के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमतें ५ फीसदी बढ़कर १०६ डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई हैं। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जब तक ईरान शर्तों को नहीं मानता, ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ जारी रहेगा। इस भू-राजनीतिक तनाव के कारण एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई जैसे बड़े बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली देखी जा रही है। ट्रंप ने अन्य देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो देश तेल के लिए खाड़ी देशों पर निर्भर हैं, उन्हें अब हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Ek Jhalak Hindi