Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
"ये कॉन्फिडेंशियल मामला है!" आरात्रिका के पिता के बयान ने अभिषेक संग रिश्ते पर लगा दी मुहर?

"ये कॉन्फिडेंशियल मामला है!" आरात्रिका के पिता के बयान ने अभिषेक संग रिश्ते पर लगा दी मुहर?

Ek Jhalak Hindi 2 months ago

टॉलीवुड की गलियारों में आजकल आरत्रिका मैती और अभिषेक वीर शर्मा के अफेयर के चर्चे आम हैं। ‘ज्वार भाटा’ सीरियल की इस हिट जोड़ी ने हमेशा एक-दूसरे को ‘बेस्ट फ्रेंड’ बताया है, लेकिन हाल ही में ‘जी बांग्ला सोनार संसार अवॉर्ड्स’ के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि इनका सीक्रेट पब्लिक हो गया।

पैपराजी का मजाक और शर्माते सितारे: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अवॉर्ड लेकर बाहर आ रही आरत्रिका के माता-पिता को पैपराजी ने घेर लिया। जैसे ही उनकी मां सामने आईं, पैपराजी ने चुटकी लेते हुए पूछा, “आंटी, ऐसा ही दामाद चाहिए न?” पास ही अभिषेक खड़े थे, जो यह सुनकर बुरी तरह शर्मा गए। आरत्रिका की मां और आरत्रिका दोनों ही इस सवाल पर असहज लेकिन मुस्कुराते नजर आए। हद तो तब हो गई जब आरत्रिका के पिता ने मजाकिया अंदाज में कहा, “यह कॉन्फिडेंशियल (गोपनीय) मामला है।”

चिकन पकोड़ा से शुरू हुई थी कहानी: आरत्रिका ने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अभिषेक को 2020 से जानती हैं। दोनों एक ही इलाके में रहते थे और चिकन पकोड़ा खरीदने के दौरान उनकी पहली मुलाकात हुई थी। अब यही दोस्ती प्यार में बदली है या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन अवॉर्ड शो में जिस तरह अभिषेक का चेहरा लाल हुआ, उसने फैंस को बात करने का नया मौका दे दिया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Ek Jhalak Hindi