Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
3M INDIA Dividend: मुनाफा 203% बढ़ा; कंपनी देगी ₹506 का डिविडेंड, स्पेशल डिविडेंड भी शामिल| Q4 Results FY 2026

3M INDIA Dividend: मुनाफा 203% बढ़ा; कंपनी देगी ₹506 का डिविडेंड, स्पेशल डिविडेंड भी शामिल| Q4 Results FY 2026

3M INDIA Dividend Announcement Date, Q4 Results FY 2026: भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी 3एम इंडिया लिमिटेड ने जनवरी-मार्च 2026 में समाप्त चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं।

कंपनी ने बाजार बंद होने से ठीक पहले बताया कि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर (YoY) शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मुनाफे में तीन गुना की भारी बढ़त दर्ज की है, जो 71 करोड़ रुपये से बढ़कर 215 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 506 रुपये का टोटल डिविडेंड की सिफारिश की है, जिसमें 346 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है। इसके अलावा, कंपनी ने नेतृत्व में अहम बदलावों की घोषणा की, जिसमें कविता नायर को स्वतंत्र निदेशक और एमडी रंगनाथ को बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त करना शामिल है। ये नियुक्तियां 27 मई, 2026 से प्रभावी होंगी।

इस घोषणा के बाद, NSE पर 3M India के शेयरों में तेजी आई। इंट्राडे में शेयर 2.9 फीसदी तक बढ़कर 34,545 रुपये पर पहुंच गए, जिसके बाद सत्र के अंत में वे 33,120 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

3M India Q4 Results FY 2026

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिं के जरिये बताया कि 3एम इंडिया की चौथी तिमाही में आय भी 16.8 फीसदी की बढ़त के साथ 1198 करोड़ रुपये से बढ़कर 1399 करोड़ रुपये रही। जबकि 3M इंडिया लिमिटेड ने कुल 5,138.50 करोड़ रुपये की आय दर्ज की, जो पिछले वर्ष की तुलना में एक अच्छी बढ़ोतरी दर्शाता है।

EBITDA 14.2 फीसदी बढ़कर 226 करोड़ रुपये से 258 करोड़ रपुये रहा है। हालांकि एबिटडा मार्जिन मामूली रूप से घटकर 18.9 फीसदी से 18.4 फीसदी पर आ गया है। स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा और औद्योगिक, उपभोक्ता, और परिवहन और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित सभी मुख्य व्यावसायिक क्षेत्रों ने पूरे वर्ष के दौरान दोहरे अंकों में बढ़ोतरी दर्ज की।

3M India Dividend 2026, Record Date

निदेशक मंडल ने प्रति इक्विटी शेयर 506 रुपये के कुल डिविडेंड की सिफारिश की है। इस राशि में 160 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 346 रुपये का स्पेशल डिविडेंड शामिल है। इस भुगतान को अगस्त 2026 में होने वाली आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है। शेयरधारकों के अधिकार तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 17 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने पर, डिविडेंड का भुगतान AGM के 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।


(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh