Adani Power Share Price: भारत की दिग्गज निजी बिजली उत्पादक कंपनियों में से एक अदानी पावर लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को अच्छीखासी बढ़ोतरी दिखी। स्टॉक ने कारोबार की शुरुआत 4.55 फीसदी तक चढ़कर की।
इस तेजी के साथ स्टॉक की कीमत 153.35 रुपये के हाई पर पहुंच गई। इस तेजी के पीछे की वजह कंपनी की ओर से बाजार को दी गई खास खबर बनी।
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिये बाजार को बताया कि उसे महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) से अपने आगामी अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स (USCTPP) में से एक से 1600 मेगावाट बिजली की आपूर्ति के लिए LoA प्राप्त हुआ है।
Adani Power Share Price Today
अदानी पावर को मिला 1600 मेगावाट बिजली आपूर्ति का ठेका मिला
अदानी पावर के सीईओ एस बी ख्यालिया ने बयान में कहा, "एमएसईडीसीएल का यह एलओए अदाणी पावर की लागत संरचना की प्रतिस्पर्धात्मकता, भरोसेमंद बिजली प्रदान करने की हमारी क्षमता और दीर्घकालिक साझेदारी के माध्यम से भारत की बढ़ती बिजली जरूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
इसके साथ ही अदाणी पावर ने अब अपनी निर्माणाधीन 23.8 गीगावाट की क्षमता में से 13.3 गीगावाट के लिए दीर्घकालिक पीएसए (PSA) हासिल कर लिए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी ने 10,400 मेगावाट की कुल क्षमता के साथ पांच दीर्घकालिक पीएसए बोलियां जीती हैं।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)
Read more news like this on hindi.etnownews.com

