Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aditya Birla Fashion Share Price Target: बिड़ला ग्रुप के 100 रुपये से सस्ते शेयर पर दांव लगाएं या नहीं? 4 ब्रोकरेज ने जारी किया टारगेट प्राइस

Aditya Birla Fashion Share Price Target: बिड़ला ग्रुप के 100 रुपये से सस्ते शेयर पर दांव लगाएं या नहीं? 4 ब्रोकरेज ने जारी किया टारगेट प्राइस

Aditya Birla Fashion Share Price Target: रिटेल और फैशन सेक्टर की प्रमुख कंपनी आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (Aditya Birla Fashion and Retail) के शेयरों को लेकर इस समय दलाल स्ट्रीट पर एक अनोखी स्थिति देखने को मिल रही है।

कंपनी के हालिया प्रदर्शन और भविष्य की संभावनाओं को लेकर देश और दुनिया की चार बड़ी ब्रोकरेज फर्म्स ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी करते हुए प्राइस टारगेट जारी किए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस स्टॉक के भविष्य को लेकर वैश्विक और घरेलू ब्रोकरेज हाउसेज के विचारों में एक बहुत बड़ा अंतर सामने आया है, जहां एक ओर भारी तेजी की उम्मीद जताई गई है, तो दूसरी ओर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं यह शेयर आज तेजी के साथ बीएसई पर 65.35 रुपये के स्तर पर खुला है।

आइए जानते हैं कि इन दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स ने आदित्य बिड़ला फैशन के स्टॉक पर क्या रेटिंग और नए टारगेट्स दिए हैं।

मॉर्गन स्टेनली का बुलिश नजरिया: 127 रुपये का बड़ा टारगेट


मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) इस समय आदित्य बिड़ला फैशन के भविष्य को लेकर सबसे ज्यादा सकारात्मक नजर आ रही है। मॉर्गन स्टेनली ने स्टॉक पर अपनी ओवरवेट (Overweight) रेटिंग को मजबूती से बरकरार रखा है। इसके साथ ही उन्होंने स्टॉक के लिए 127 रुपये प्रति शेयर का बड़ा टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का यह लक्ष्य दर्शाता है कि उन्हें कंपनी की आक्रामक विकास रणनीति, ब्रांड वैल्यू और लंबी अवधि के कंजम्पशन ट्रेंड पर पूरा भरोसा है।

घरेलू ब्रोकर्स ने अपनाया सतर्क रुख; टारगेट प्राइस में की कटौती


विदेशी ब्रोकरेज फर्म के इस बेहद बुलिश नजरिए के विपरीत, देश के प्रमुख घरेलू ब्रोकरेज हाउसेज काफी सतर्क रुख अपनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें से कई ने अपने पुराने टारगेट प्राइसेज में कटौती भी की है:

नुवामा: नुवामा ने इस स्टॉक पर अपनी होल्ड रेटिंग को बरकरार रखा है। हालांकि, भविष्य की अनिश्चितताओं और सेक्टर की चुनौतियों को देखते हुए उन्होंने अपने पिछले टारगेट प्राइस 77 रुपये को घटाकर अब 71 रुपये कर दिया है।



मोतीलाल ओसवाल: दिग्गज घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने भी इस शेयर को लेकर अपनी न्यूट्रल (Neutral) रेटिंग बनाए रखी है। उन्होंने भी सतर्क रुख अपनाते हुए अपने पिछले टारगेट प्राइस 70 रुपये में कटौती की है और इसे घटाकर 65 रुपये कर दिया है।




एमके ग्लोबल (Emkay): घरेलू ब्रोकरेज के बीच केवल एमके ही थोड़ी सकारात्मक दिखी है। एमके ने स्टॉक पर अपनी Add रेटिंग बनाए रखी है और अपने पुराने टारगेट प्राइस 70 रुपये को मामूली रूप से बढ़ाकर 75 रुपये कर दिया है।

निवेशकों के लिए एक्सपर्ट्स की सलाह


आदित्य बिड़ला फैशन (ABFRL) को लेकर बाजार के विश्लेषक दो अलग-अलग गुटों में बंटे हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। जहां विदेशी फर्म को स्टॉक में मल्टीबैगर रिटर्न और एग्रेसिव ग्रोथ की उम्मीद है, वहीं भारतीय ब्रोकर्स कंपनी के बढ़ते कर्ज, मार्जिन पर दबाव और रिटेल सेक्टर में चल रहे धीमेपन के कारण 65 रुपये से 75 रुपये के सीमित दायरे में कंसॉलिडेशन (ठहराव) की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में रिटेल निवेशकों को कोई भी नया दांव लगाने से पहले जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। निवेशकों के लिए बेहतर यही होगा कि वे कंपनी की आगामी तिमाहियों के वित्तीय नतीजों, उनके कर्ज कम करने की योजना और प्रबंधन के कमेंट्री पर करीब से नजर बनाए रखें।

यह भी Coal India Share Price Target: बाजार भाव से कम है टारगेट प्राइस; शेयर बेचे दें या होल्ड करें?

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल शेयर प्राइस मूवमेंट


आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का शेयर बीएसई पर तेजी के साथ 65.35 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं एक साल के दौरान कंपनी के शेयर का जहां न्यूनतम का स्तर 53.59 रुपये का रहा, वहीं अधिकतम का स्तर 94.95 रुपये का रहा। इस रेट पर कंपनी मार्केट कैप 7,976.03 करोड़ रुपये है।

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल शेयर रिटर्न


आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल के शेयर ने एक साल के दौरान 26.36 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं यह रिटर्न 3 साल के दौरान 1.56 प्रतिशत निगेटिव रहा है। इसके अलावा कंपनी का 5 साल का रिटर्न 4.58 प्रतिशत रहा है।

Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh