Agniveer Admit Card 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 1 जून से होगा। ऐसे में उन कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है, जो एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे।
भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक आज 15 मई को आर्मी CEE अग्निवीर के हॉल टिकट जारी कर दिए गए। अग्निवीर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर एक्टिव होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने रोल नंबर और पासवर्ड के जरिए अपना एडमिट कार्ड आसानी से चेक कर सकेंगे।
Agniveer Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?
- यहां सबसे पहले आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा।
- विंडो खुलने के बाद होमपेज पर Agniveer सेक्शन में जाना होगा।
- यहां आपको सबसे ऊपर Army Agniveer Admit Card 2026 Link दिखेगा।
- यहां क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर और पासवर्ड की डिटेल्स भर दें।
- कैप्चा कोड को ध्यान से पढ़कर बॉक्स में भरें।
- लास्ट में इसे सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखने लगेगा।
अग्निवीर क्लर्क, वुमेन मिलिट्री पुलिस एडमिट कार्ड
इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड और ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के शेड्यूल के मुताबिक अग्निवीर जीडी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8th), सोल्जर टेक (NA), अग्निवीर जीडी (वुमन मिलिट्री पुलिस), अग्निवीर (क्लर्क और SKT) कैटेगिरी की परीक्षा 9, 10 और 12 जून को आयोजित होगी। इसके लिए परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड 21 मई 2026 से अपने एडमिट कार्ड देख सकेंगे।
एडमिट कार्ड हार्ड कॉपी
परीक्षा केंद्र में जाने से पहले जानें जरूरी निर्देश
- अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स इन निर्देशों को जानना जरूरी है।
- रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ न रखें।
- परीक्षा के दिन दिए गए सभी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।
- अंतिम समय की परेशानियों से बचने के लिए एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें।
अग्निवीर योजना क्या है
अग्निवीर योजना के मुख्य बिंदु
Read more news like this on hindi.etnownews.com

