Dailyhunt
Air India में बड़ा बदलाव! CEO कैंपबेल विल्सन ने दिया इस्तीफा, अब किसे मिलेगी एयरलाइन की कमान?

Air India में बड़ा बदलाव! CEO कैंपबेल विल्सन ने दिया इस्तीफा, अब किसे मिलेगी एयरलाइन की कमान?

Air India CEO resignation: टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयरलाइन में बड़ा मैनेजमेंट बदलाव देखने को मिल सकता है। ANI की खबर के मुताबिक, एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

यह खबर ऐसे समय आई है जब कंपनी पहले से ही वित्तीय दबाव और ऑपरेशनल चुनौतियों से जूझ रही है, जिससे इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है।

2022 में संभाली थी कमान, लंबा अनुभव रहा


कैंपबेल विल्सन को 2022 में एयर इंडिया का CEO और MD नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल 2027 तक तय था। एविएशन इंडस्ट्री में उनके पास 30 साल से ज्यादा का अनुभव रहा है। एयर इंडिया से पहले वे सिंगापुर एयरलाइंस की लो-कॉस्ट यूनिट स्कूट के CEO रह चुके हैं और कंपनी के अलग-अलग इंटरनेशनल मार्केट्स में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं।

उनका करियर 1996 में सिंगापुर एयरलाइंस के साथ शुरू हुआ था, जिसके बाद उन्होंने कनाडा, हांगकांग और जापान जैसे बाजारों में काम किया। मार्केटिंग, सेल्स और नेटवर्क मैनेजमेंट जैसे अहम क्षेत्रों में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

ऑपरेशनल और रेगुलेटरी चुनौतियां बनी वजह

एयरलाइन को सिर्फ फाइनेंशियल ही नहीं, बल्कि ऑपरेशनल और रेगुलेटरी स्तर पर भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल बोइंग विमान दुर्घटना के बाद कंपनी पर नियामकीय निगरानी बढ़ गई है, जिससे संचालन पर अतिरिक्त दबाव आया है।

इसके अलावा, मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव और ईंधन की बढ़ती कीमतों ने एविएशन सेक्टर के लिए माहौल और मुश्किल बना दिया है। ऐसे में एयर इंडिया की लागत संरचना पर भी असर पड़ा है।

आगे क्या रहेगा फोकस?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कंपनी नया नेतृत्व किसे सौंपती है और आगे की रणनीति क्या होगी। टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया के पुनरुद्धार के लिए बड़े स्तर पर निवेश और विस्तार योजनाएं बनाई थीं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में इन योजनाओं को लागू करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।

Kal Ka Mausam, 7 अप्रैल: दिल्‍ली के मौसम का हाल

कल यानी 7 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। यहां पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। हाल के दिनों में धूल भरी आंधी और बादल देखे गए हैं, जो अब बारिश में बदल सकते हैं। तापमान सामान्य से नीचे या करीब रहने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

Also Read: कल का मौसम : दिल्ली, यूपी समेत इन जगहों पर बरसेंगे बादल, आपके यहां वेदर कैसा रहेगा? फुल डिटेल

Kal Ka Mausam, 7 अप्रैल: पंजाब-हरियाणा में चलेगी धूल भरी आंधी

मौसम विभाग के लेटेस्‍ट अपडेट के अनुसार, कल पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर धूल भरी आंधी चलेगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कई इलाकों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी।यहां किसानों के लिए कुछ जोखिम भी बन सकता है। बात अगर राजस्थान की करें तो यां पहले से चल रही आंधी, बारिश और ओलावृष्टि 7 अप्रैल तक जारी रहने का आईएमडी का पूर्वानुमान है। यहां के जयपुर, बीकानेर, नागौर जैसे इलाकों में तेज हवाएं और बारिश का असर देखने को मिलेगा। इससे तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।

Kal Ka Mausam, 7 अप्रैल: जानें पहाड़ी इलाके में कैसा रहेगा मौसम

कल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर साफतौर पर देखने को मिलेगा। दोनों ही राज्यों में बादल छाए रहेंगे।यहां पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। आईएमडी की ओर से यहां पर यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह द गई है, क्योंकि पहाड़ी रास्तों पर फिसलन और तेज हवाओं से परेशान बढ़ सकती है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh