Dailyhunt
Anand Mahindra Net Worth: ₹34000 लाख करोड़ की नेटवर्थ और 22 देशों में कारोबार, अमीरों की लिस्ट में कहां हैं आनन्द महिंद्रा

Anand Mahindra Net Worth: ₹34000 लाख करोड़ की नेटवर्थ और 22 देशों में कारोबार, अमीरों की लिस्ट में कहां हैं आनन्द महिंद्रा

Anand Mahindra Net Worth: भारत के सबसे चहेते और प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा आज, 1 मई को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1 मई 1955 को जन्मे आनंद महिंद्रा ने न सिर्फ अपने फैमिली बिजनेस को एक वैश्विक ऊंचाई दी, बल्कि अपनी दूरदर्शिता से भारतीय ऑटोमोबाइल और आईटी क्षेत्र की दिशा भी बदल दी।

हार्वर्ड से शिक्षित महिंद्रा आज एक ऐसे साम्राज्य के मुखिया हैं जिसका राजस्व 21 बिलियन डॉलक से अधिक है।

सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय के लिए मशहूर और पद्म भूषण से सम्मानित आनंद महिंद्रा आज सिर्फ एक बिजनेसमैन नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर 11.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के लिए एक मार्गदर्शक हैं। उनके 71वें जन्मदिन पर 'मिसिंग लिंक' प्रोजेक्ट का उद्घाटन उनके शानदार करियर में एक और मील का पत्थर है, जो उनकी पावरफुल लीडरशिप और ग्लोबल विजन की पहचान को और मजबूत करता है।

नेटवर्थ और कारोबारी साम्राज्य

आनंद महिंद्रा की कुल संपत्ति और उनके नेतृत्व में ग्रुप का विस्तार उनकी सफलता की कहानी कहता है। फोर्ब्स की वेबसाइट पर मौजूद डेटा के मुताबिक, आनंद महिंद्रा की नेटवर्थ (5 जनवरी 2026 तक) 3.5 बिलियन डॉलर यानी 34.15 लाख करोड़ रुपये है। 2025 में भारतीय के सबसे अमीर कारोबारियों में 69वें स्थान पर आनंद महिंद्रा का कब्जा था। वहीं, 2026 में बिलियनैर्स की लिस्ट में 1074 स्थान पर महिंद्रा बने हुए हैं।

महिंद्रा ग्रुप आज ऑटो, आईटी, फाइनेंस, एयरोस्पेस और रियल एस्टेट सहित 22 से अधिक उद्योगों में सक्रिय है। आनंद महिंद्रा की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के अलावा कोटक महिंद्रा बैंक में उनकी मूल्यवान हिस्सेदारी से आता है। उन्होंने अपने फैमिली ऑफिस के माध्यम से अमेरिका में भी निवेश किया है, जिसमें न्यूयॉर्क में होटल और मियामी में जमीन जैसी संपत्तियां शामिल हैं।

EV क्रांति के सारथी

महिंद्रा को भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का मार्ग प्रशस्त करने का श्रेय दिया जाता है। रेवा इलेक्ट्रिक (Reva Electric) जैसी कंपनियों का अधिग्रहण कर उन्होंने भविष्य की आहट को बहुत पहले पहचान लिया था। उनके नेतृत्व में कंपनी 2026 तक भारत और विदेशों में 5 नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें सबसे चर्चित थार (Thar) का इलेक्ट्रिक अवतार है, जिसका इंतजार हर कार प्रेमी को है।

दूरदर्शी लीडर का सफर

1981 में समूह में शामिल होने के बाद, आनंद महिंद्रा 1997 में एमडी और 2012 में चेयरमैन बने। उन्होंने स्कॉर्पियो और बोलेरो जैसी आइकॉनिक गाड़ियों के जरिए महिंद्रा को घर-घर में पहचान दिलाई। 2020 में उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष का पद छोड़कर गैर-कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभाई, ताकि अगली पीढ़ी को नेतृत्व का मौका मिल सके।

समाज सेवा और स्किल इंडिया में योगदान

व्यापार से परे, महिंद्रा फाउंडेशन के जरिए उन्होंने ग्रामीण विकास और शिक्षा में अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में अगस्त 2024 में, उन्हें तेलंगाना सरकार द्वारा स्थापित 'यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी' का चेयरमैन नियुक्त किया गया, जो युवाओं को रोजगारपरक डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स प्रदान करती है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh