Smartphone Launch April 2026: अगर आप इस हफ्ते कोई नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही भारतीय बाजार में कई नए मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं, जिनमें Realme 16, Vivo V70 FE और Redmi Note 15 SE शामिल हैं।
इस हफ्ते मोस्ट पॉपुलर OnePlus Nord 6 भी भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इसके अलावा Ai+ ब्रांड के नए स्मार्टफोन भी इसी दौरान पेश किए जाएंगे। 6 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच लॉन्च होने वाले इन सभी स्मार्टफोन्स की पूरी जानकारी आगे दी गई है।
OnePlus Nord 6
लॉन्च डेट: 7 अप्रैल, इंडिया
OnePlus Nord 6 7 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर है और LPDDR5X RAM के साथ यह तेजी से काम करेगा। गेमिंग के लिए यह फोन खास है, क्योंकि BGMI 165FPS पर खेला जा सकता है। इसमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी है और 80W फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। कैमरे की बात करें तो 50MP का डुअल रियर कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा है। डिस्प्ले 6.78 इंच की 1.5K AMOLED है।
Ai+ Nova 2 और Nova 2 Ultra
लॉन्च डेट: 9 अप्रैल, इंडिया
Ai+ ब्रांड 9 अप्रैल को दो नए फोन लॉन्च कर रही है -Nova 2 और Nova 2 Ultra। ये लो बजट स्मार्टफोन हैं और nxtQ प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे। Nova 2 में 50MP डुअल रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा है। Nova 2 Ultra में 50MP डुअल रियर कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। दोनों फोन में वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है और Nova 2 Ultra के बैक पैनल पर रंग-बिरंगी लाइट्स भी होंगी।
Realme C100 4G
लॉन्च डेट: 7 अप्रैल, वियतनाम
Realme C100 4G 7 अप्रैल को वियतनाम में लॉन्च होगा। इसमें MediaTek Helio G92 Max प्रोसेसर और 6GB तक RAM मिलेगी। बैटरी 8,000mAh की है और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। फोन की डिस्प्ले 6.8 इंच की HD+ है और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। कैमरा 50MP रियर और 8MP फ्रंट है। खास बात यह है कि यह फोन IP69K रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और पानी से सेफ रहेगा।
Read more news like this on hindi.etnownews.com

