Dailyhunt
बेटियों के लिए बड़ा मौका! क्‍या है सीबीएसई उड़ान स्कीम, जो देती है फ्री ऑनलाइन क्लास और एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी

बेटियों के लिए बड़ा मौका! क्‍या है सीबीएसई उड़ान स्कीम, जो देती है फ्री ऑनलाइन क्लास और एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी

देश के अलग-अलग इंजीनियरिंग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लड़कियों की संख्या बढ़ाने के लिए केद्र सरकार की ओर से खास स्‍कीम चलाई जा रही है। जिसे सब उड़ान स्कीम (Udaan Scheme) के नाम से जानते हैं।

उड़ान CBSE द्वारा शुरू की गई एक स्पेशल स्कीम है। जिसमें खासतौर से लड़कियों को इंजीनियरिंग की परीक्षाओं के लिए तैयारी करवाई जाती है। वे इसके माध्यम से लड़कियों को IIT, NIT के अलावा देश के दूसरे विश्वविद्यालयों के लिए भी तैयार करते हैं। इस स्कीम के तहत CBSE ऑनलाइन कोचिंग और जोनल लेवल पर स्टूडेंट्स को ट्रेन करने का काम करती है।
सीबीएसई की ओर से यह व्यवस्था शुरू की गई है। इससे निश्चित ही उन छात्राओं को लाभ मिलेगा, जो इन क्षेत्रों में जाने की इच्छुक हैं। बोर्ड से संबंधित विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा के जरिए ऐसी होनहार छात्राओं को पढ़ाया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद बोर्ड द्वारा परीक्षा पास करने वाली छात्राओं को ही इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

योजना की खासियत

इस स्‍कीम की सबसे बड़ी खासियत है, फ्री बुक्‍स। जी हां, छात्राओं को महंगी किताबों की दिक्कत न हो। इसके लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर ही संबंधित विषयों की किताबों को ऑनलाइन किया गया है। छात्राएं इन किताबों को डाउनलोड कर सकती हैं।

ऑनलाइन टीचर रहेंगे 24 घंटे मौजूद

इन सबके अलावा किसी भी टॉपिक पर उलझनों को दूर करने के लिए बोर्ड की ओर से 24 घंटे टीचर्स उपलब्‍ध करवाए गए हैं।
जिनमें सब्‍जेक्‍ट एक्‍सपर्ट के अलावा ऑनलाइन ट्यूटर की भी सुविधा है। इसके अलावा संबंधित विषय पर क्लिक करके छात्राएं यूट्यूब पर जारी वीडियो की मदद से बड़ी ही आसानी से अपनी उलझन दूर कर सकती हैं।

जानें पात्रता

  • सभी विषयों में सीजीपीए-8 होना चाहिए।
  • 70 फीसदी से अधिक अंक पाने वाली छात्राएं ही ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
  • विज्ञान और गणित में 9 सीजीपीए होना जरूरी है।
  • 11-12वीं क्लास में पीसीएम (फिजिक्स-कैमिस्ट्री-मैथ्स) पढ़ रही छात्राएं। 11वीं क्लास की छात्राओं ने 10वी क्लास में कम से कम 70 प्रतिशत अंकों सहित साइंस और मैथ्स में कुल 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।
  • आय प्रमाण पत्र (माता-पिता की वार्षिक आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए

ऐसे करें अप्‍लाई

सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 'उड़ान' लिंक ढूंढें।
  • योजना के दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • अपना खाता बनाने के लिए पंजीकरण अनुभाग पर जाएं।
  • लॉगिन करें और फॉर्म भरें। अपने पंजीकरण क्रेडेंशियल का इस्‍तेमाल करके पोर्टल में लॉगिन करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को सभी अनिवार्य विवरणों के साथ ध्यानपूर्वक भरें।
  • व्यक्तिगत जानकारी (नाम, जन्म तिथि, संपर्क विवरण)।
  • शैक्षणिक योग्यताएं (कक्षा 10 के अंक, कक्षा 11 में चयनित विषय)।
  • वित्तीय विवरण (पारिवारिक आय)।
  • डेटा सफलतापूर्वक जमा करने, एक रजिस्ट्रेशन नंबर स्क्रीन पर दिखेगा।
  • यहां आपकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएगी।
  • रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल का इस्‍तेमाल करके दोबारा लॉगिन करें।
  • दिए गए प्रारूप में अपनी हाल की पासपोर्ट आकार की तस्वीर अपलोड करें।
  • अंतिम रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र और घोषणा/वचन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर संभालकर रखें।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh