CBSE Class 10 Results 2026 Expected Date and Time : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि CBSE इस साल के मैट्रिक नतीजे कल यानी 14 अप्रैल 2026 को घोषित कर सकता है।
हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक समय और तारीख की घोषणा होना बाकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि, इस साल परीक्षाएं समय से पहले समाप्त होने के कारण रिजल्ट भी अप्रैल के मध्य में जारी किए जा रहे हैं, ताकि 15 मई से शुरू होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों को समय मिल सके।
CBSE Class 10 Result 2026: कब जारी होंगे 10वीं के नतीजे?
सीबीएसई 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। पिछले साल के मुकाबले इस बार नतीजे काफी जल्दी आ रहे हैं। पिछले साल रिजल्ट 13 मई को जारी हुए थे, लेकिन इस बार पूरा शेड्यूल आगे खिसक गया है।
कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?
जैसे ही बोर्ड नतीजे घोषित करेगा, छात्र आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ मोबाइल ऐप्स पर भी अपना स्कोर कार्ड देख सकेंगे।
ऑनलाइन रिजल्ट देखने के स्टेप्स
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Secondary School Examination (Class X) 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सिक्योरिटी पिन भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
इन वेबसाइटों पर भी रहेगी सुविधा
भारी ट्रैफिक के कारण मुख्य वेबसाइट धीमी होने पर छात्र इन वैकल्पिक पोर्टल्स का उपयोग कर सकते हैं:
- results.nic.in
- results.digilocker.gov.in
- umang.gov.in
DigiLocker और UMANG ऐप का उपयोग
छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना छह अंकों का सिक्योरिटी पिन पहले से तैयार रखना होगा। साथ ही, UMANG ऐप के जरिए भी छात्र कहीं से भी तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Read more news like this on hindi.etnownews.com

