Dailyhunt
CBSE Result 2026 : कब आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? क्या है इस बार का पासिंग क्राइटेरिया?

CBSE Result 2026 : कब आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? क्या है इस बार का पासिंग क्राइटेरिया?

सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अप्रैल के अंत से मई के मध्य (2026) के बीच परिणामों की घोषणा कर सकता है।

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स के साथ-साथ डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी चेक कर पाएंगे।

रिजल्ट की संभावित तारीख और समय

सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च 2026 को समाप्त हो चुकी हैं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं। मूल्यांकन प्रक्रिया तेजी से चल रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि मई के पहले या दूसरे हफ्ते में नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स

नतीजे घोषित होने पर आप इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:


- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
- cbse.gov.in
- cbse.nic.in

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट? (स्टेप-बाय-स्टेप)

रिजल्ट चेक करने के लिए अपना एडमिट कार्ड पास रखें, क्योंकि आपको रोल नंबर और स्कूल कोड की जरूरत पड़ेगी:

- ऊपर दी गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "Results" टैब पर क्लिक करें।
- अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) के रिजल्ट लिंक को चुनें।
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- 'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।


पास होने के लिये कितने मार्केस चाहिए?
सीबीएसई के नियमों के अनुसार, छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने अनिवार्य हैं। इसमें थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट (प्रैक्टिकल) दोनों के अंक शामिल हैं। 10वीं के छात्रों के लिए थ्योरी में न्यूनतम 27 अंक (80 में से) और इंटरनल में 7 अंक (20 में से) लाना जरूरी है।

SMS और डिजिलॉकर
वेबसाइट के अलावा छात्र SMS, उमंग (UMANG) ऐप और डिजिलॉकर के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने पर ये विकल्प काफी मददगार साबित होते हैं।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh