Dailyhunt
चांदी का भाव आज का 5 अप्रैल 2026 : चांदी की कीमतों में आई गिरावट? जानें दिल्ली, पटना और लखनऊ में आज का ताजा भाव

चांदी का भाव आज का 5 अप्रैल 2026 : चांदी की कीमतों में आई गिरावट? जानें दिल्ली, पटना और लखनऊ में आज का ताजा भाव

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 5 April 2026 : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी भीषण युद्ध और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के कारण सर्राफा बाजार में हलचल मची हुई है।

5 अप्रैल 2026 को चांदी की कीमतों में एक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों के लिए स्थिति बदल गई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत में ₹9,000 की भारी गिरावट आई है, जिसके बाद यह लुढ़ककर ₹2,37,000 (सभी टैक्स सहित) के स्तर पर पहुंच गई है।

भारत के बड़े शहरों में आज चांदी के दाम

आज भारत के प्रमुख शहरों में चांदी (10 ग्राम और 100 ग्राम) के भाव स्थिर बने हुए हैं। विस्तृत सूची नीचे टेबल में दी गई है:

शहरचांदी के दाम (10 ग्राम)चांदी के दाम (100 ग्राम)
दिल्ली / लखनऊ₹ 2,500₹ 25,000
पटना / कोलकाता₹ 2,500₹ 25,000
अहमदाबाद / जयपुर₹ 2,500₹ 25,000
बैंगलोर / चेन्नई₹ 2,500₹ 25,000
हैदराबाद / चंडीगढ़₹ 2,500₹ 25,000
भुवनेश्वर / केरल₹ 2,500₹ 25,000

आज भारत में चांदी के दाम

अगर आप चांदी के कॉइन, चांदी की बार या चांदी की ज्वैलरी और गहनें खरीदना चाहते हैं, तो आपको चांदी के दाम को जानने और खरीदारी और बिक्री की स्थितियों पर नजर रखने की जरूरत होगी। चांदी (सिल्वर) की प्योरिटी, विक्रेता की प्रामाणिकता और वजन तय करने के मापदंडों को जानना महत्वपूर्ण है। यहां आप चांदी खरीदने के लिए नवीनतम दाम देख सकते हैं। भारत में आज चांदी का दाम 227.8 रुपये प्रति ग्राम है। सभी दाम आज अपडेट किए गए हैं और इंडस्ट्री के मापदंडों के अनुसार हैं।

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार की स्थिति

चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को ₹4,20,048 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर था। हालांकि, गुडरिटर्न्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब यह घटकर ₹2,50,000 प्रति किलो रह गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी टूटकर 69.57 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

पिछले दिन क्या था चांदी का नया रेट

वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पिछले चार सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला टूट गया। चांदी की कीमत ₹14,301 (5.87%) की गिरावट के साथ ₹2,29,200 प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी 6.45% गिरकर 71.16 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh