Dailyhunt
Defence Stock: बड़ा ऑर्डर मिलते ही डिफेंस कंपनी के शेयर में लगा अपर सर्किट, 1 साल में दे चुका है 1600% रिटर्न

Defence Stock: बड़ा ऑर्डर मिलते ही डिफेंस कंपनी के शेयर में लगा अपर सर्किट, 1 साल में दे चुका है 1600% रिटर्न

Defence Stock: डिफेंस और शिपबिल्डिंग सेक्टर की कंपनी Swan Defence and Heavy Industries के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी को हाल ही में मिले बड़े ऑर्डर के बाद स्टॉक 5% के अपर सर्किट पर पहुंच गया।

शेयर ₹1,703.45 तक चढ़ा, और पिछले एक साल में यह स्टॉक निवेशकों को करीब 1600% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है, जो इसे बाजार का सबसे चर्चित स्टॉक बना रहा है।

ओमान सरकार से मिला डिफेंस ऑर्डर


कंपनी को सुल्तानत ऑफ ओमान की सरकार से एक एडवांस ट्रेनिंग शिप बनाने का ऑर्डर मिला है। यह जहाज रॉयल नेवी ऑफ ओमान की ट्रेनिंग और समुद्री ऑपरेशंस को सपोर्ट करेगा। इस जहाज में 70 कैडेट्स के लिए अत्याधुनिक ट्रेनिंग सुविधाएं होंगी, जिसमें ऑडिटोरियम, एडवांस नेविगेशन सिस्टम, कम्युनिकेशन सूट और हेलिकॉप्टर ऑपरेशन की क्षमता शामिल होगी।

यह ऑर्डर कंपनी की ग्लोबल विश्वसनीयता और टेक्नोलॉजिकल कैपेबिलिटी को मजबूत करता है। डिलीवरी अगले 18 महीनों में होने की उम्मीद है, जिससे कंपनी के ऑर्डर बुक में मजबूती आएगी।

ग्रीन शिपिंग में बड़ा कदम


इसके अलावा, कंपनी ने एक और बड़ा और भविष्य से जुड़ा ऑर्डर हासिल किया है। Energy ONE से ₹1,500 करोड़ से ₹3,000 करोड़ के बीच का ऑर्डर मिला है, जिसमें चार अमोनिया ड्यूल-फ्यूल बल्क कैरियर्स बनाए जाएंगे।

हालांकि, यह भी ध्यान देने वाली बात है कि अमोनिया शिपिंग प्रोजेक्ट की डिलीवरी 2029 से शुरू होगी, यानी निकट भविष्य में इस ऑर्डर से बड़े रेवेन्यू की उम्मीद सीमित है। इसके बावजूद, निवेशक कंपनी की लंबी अवधि की ग्रोथ कहानी पर दांव लगा रहे हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh