Delta Corp के शेयर में गुरुवार को शानदार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर BSE पर टॉप गेनर रहा। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2149 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि मार्च 2026 में समाप्त तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।
तिमाही के दौरान गेमिंग और कैसीनो कारोबार करने वाली कंपनी का मुनाफा साल दर साल 90 फीसदी की गिरावट के साथ 16.45 करोड़ रुपये रहा, जबकि ऑपरेशन कंपनी की आय 11.72 फीसदी घटकर 161.25 करोड़ रुपये रही।
हालांकि दिसंबर 2025 तिमाही के मुकाबले कंपनी की आय 160.28 करोड़ रुपये से बढ़कर 161.25 करोड़ रुपये हो गई, जो कारोबार में सुधार का संकेत देती है। इसी तरह मुनाफा भी 14.28 करोड़ रुपये से बढ़कर 16.45 करोड़ रुपये हो गया, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयर में तेजी आई। इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने आगामी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन 50 फीसदी डिविडेंड यानी प्रति इक्विटी शेयर 0.50 रुपये देने का ऐलान किया है।
शेयर का प्रदर्शन
गुरुवार को कंपनी का शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 81.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 61.62 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। हालांकि पिछले एक साल में कंपनी के शेयर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और कंपनी के शेयर में 12.90 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
Read more news like this on hindi.etnownews.com

