Dividend Stock Split Right Issue Next Week: शेयर बाजार में अगले हफ्ते कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकती है, क्योंकि 18 मई से 22 मई 2026 के दौरान दर्जनों कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड, बायबैक, स्टॉक स्प्लिट और राइट्स इश्यू का तोहफा देने जा रही हैं।
जब भी कोई कंपनी मुनाफा कमाती है, तो वह अपने निवेशकों को डिविडेंड देती है या फिर शेयर की वैल्यू बढ़ाने के लिए बायबैक और स्टॉक स्प्लिट जैसे कदम उठाती है।
इन सभी कॉर्पोरेट एक्शन का फायदा उठाने के लिए निवेशकों को इन कंपनियों की रिकॉर्ड डेट पर पैनी नजर रखनी चाहिए। अगर आप भी अपने पोर्टफोलियो में मौजूद शेयरों पर मिलने वाले फायदे को चेक करना चाहते हैं या किसी नए स्टॉक में शॉर्ट-टर्म पोजीशन बनाने की सोच रहे हैं, तो यह हफ्ता बेहद महत्वपूर्ण है। लार्सन एंड टुब्रो (L&T), आईटीसी होटल्स और हैवेल्स इंडिया जैसी दिग्गज कंपनियों सहित कई स्मॉलकैप और मिडकैप शेयर इस लिस्ट में शामिल हैं।
Dividend, Record date
19 मई 2026
Man Infraconstruction Ltd: 0.72 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड।Alicon Castalloy Ltd: 2 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड।
Atishay Ltd: 1 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड।
Metropolis Healthcare Ltd: 1 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड।
20 मई 2026
21 मई 2026
ITC Hotels Ltd: 1 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड।
22 मई 2026
Jindal Saw Ltd: 2 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड।
Jupiter Life Line Hospitals Ltd: 1 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड।
Larsen & Toubro Ltd (L&T): 38 रुपये प्रति शेयर का बंपर फाइनल डिविडेंड।
L&T Finance Ltd: 2.75 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड।
L&T Technology Services Ltd (LTTS): 40 रुपये प्रति शेयर का भारी-भरकम फाइनल डिविडेंड।
Nicco Parks & Resorts Ltd: फाइनल डिविडेंड।
Sula Vineyards Ltd: 2 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड।
Vinyl Chemicals (India) Ltd: 7 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड।
Workmates Core2Cloud Solution Ltd: 2 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड।
24 मई 2026
Share Buyback
18 मई को Onward Technologies, 20 मई को Garware Technical Fibres, 22 मई को CMS Info Systems और Welspun Living के शेयर बायबैक की रिकॉर्ड डेट है।Stock Split, Record Date
22 मई 2026
Gautam Exim Ltd: यह कंपनी अपने स्टॉक को स्प्लिट करने जा रही है। इसके शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर रह जाएगी (यानी 1 शेयर के बदले 2 शेयर मिलेंगे)।Right Issue
20 मई 2026
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)
Read more news like this on hindi.etnownews.com

