Eicher Motors Share Price, Q4 Results FY 2026: रॉयल एनफील्ड और कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली दिग्गज ऑटो कंपनी आयशर मोटर् ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4FY26) के मजबूत नतीजे पेश किए हैं।
कंपनी का रेवेन्यू और मुनाफा ब्रोकरेज के अनुमान के बिल्कुल मुताबिक रहा है। वहीं, बाजार बंद होने के बाद आए नतीजों से पहले लगभग डेढ़ फीसदी की तेजी के बाद 6983 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए प्रमुख ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने रिपोर्ट जारी की है, जिसमें उन्होंने शेयर पर 'BUY' की रेटिंग बरकरार रखी है और 8100 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। वर्तमान में यह शेयर करीब 6982 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इस लिहाज से टारगेट में करंट लेवल से 16 फीसदी ऊपर जाने की संभावना नजर आ रही है।
चौथी तिमाही में आयशर मोटर्स का कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर (YoY) 16 फीसदी बढ़कर 6080 करोड़ रुपये रहा। वहीं, कंपनी का कामकाजी मुनाफा (EBITDA) 20 फीसदी की बढ़त के साथ 1510 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का EBITDA मार्जिन भी 90 बेसिस पॉइंट सुधरकर 24.9 फीसदी हो गया। रॉयल एनफील्ड की बिक्री से मुनाफे में 11.7 फीसदी का उछाल देखा गया और कंपनी ने इस तिमाही में कुल 3,17,561 गाड़ियां बेचीं।
सभी खर्चों और टैक्स के बाद कंपनी का एडजस्टेड नेट प्रॉफिट (PAT) 12 फीसदी बढ़कर 1520 करोड़ रुपये रहा। तो इस पर ब्रोकरेज नुवामा की रिपोर्ट क्या है, यहां बता रहे हैं-
आने वाले दिनों में लॉन्च होंगी ये धाकड़ बाइक्स
इसमें ग्राहकों को Bullet 650cc, Himalayan 750cc, एक नई 250cc मोटरसाइकिल और कंपनी की पहली पूर्ण इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea S6 EV देखने को मिल सकती है। बुलेट, हंटर और क्लासिक जैसे मौजूदा मॉडल्स की मजबूत डिमांड से कंपनी को लगातार सपोर्ट मिल रहा है।
ग्लोबल मार्केट और क्षमता बढ़ाने पर फोकस
इसके अलावा नेपाल और बांग्लादेश जैसे सार्क (SAARC) देशों में भी कंपनी शानदार प्रदर्शन कर रही है। बढ़ते ऑर्डर को पूरा करने के लिए कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता को मौजूदा 15 लाख यूनिट से बढ़ाकर 20 लाख (2 मिलियन) यूनिट करने जा रही है, जिससे मिडिल-वेट मोटरसाइकिल सेगमेंट (250cc-750cc) में कंपनी की पकड़ और मजबूत होगी।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)
Read more news like this on hindi.etnownews.com

