Dailyhunt
एफडी से अलग है ये खास स्‍कीम ! SBI Annuity Deposit में निवेश कर पाएं हर महीने फिक्स इनकम

एफडी से अलग है ये खास स्‍कीम ! SBI Annuity Deposit में निवेश कर पाएं हर महीने फिक्स इनकम

SBI Annuity Deposit: अगर आप एफडी से ज्‍यादा बेहतर इनवेस्‍टमेंट प्‍लान तलाश रहे हैं तो एक बार ये खबर भी जरूर पढ़ें। दिग्‍गज सरकारी बैंक एसबीआई की सरकारी स्कीम आपके बेहद काम आ सकती है।

जहां आप इकट्ठा निवेश कर ब्याज से हर महीने कमाई कर सकते हैं। जी हां, हम आपको बताने जा रहे हैं। SBI एन्युटी डिपॉजिट स्कीम ( SBI Annuity Deposit Scheme ) के बारे में। जहां एफडी की तुलना में आपको बेहतर कमाई करवा सकती है। इसके जरिये निवेशक अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित तरीके से निवेश कर सकते हैं और हर महीने कमाई भी कर सकते हैं।

SBI Annuity Deposit: क्‍या है SBI एन्युटी डिपॉजिट स्कीम?

SBI एन्युटी डिपॉजिट स्कीम में निवेशक को केवल एक बार इकट्ठा निवेश करना होता है। यानी एकमुश्‍त निवेश। बस इसके बाद हर महीने एक तय राशि निवेशक को मिलनी शुरू हो जाती है। एसबीआई एन्युटी डिपॉजिट स्कीम में आप केवल 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। जबकि अधिकतम निवेश की कोई लिमिट सेट नहीं है। इस स्कीम में आप 3 साल से लेकर 10 साल की अवधि के लिए अपने पैसों को निवेश कर सकते हैं।
अब इस स्‍कीम में अगर ब्‍याज दर की बात करें तो ये लगभग बैंक एफडी के जैसी ही है। यानी यहां पर हर अवधि के हिसाब से ब्याज अलग अलग होती है। इसकी खास बात यह है कि पैसों की जरूरत पड़ने पर निवेशक करीब 75 फीसदी राशि का लोन भी ले सकता है। हालांकि हर माह मिलने वाली राशि में ब्याज और प्रिंसिपल अमाउंट दोनों होते हैं।
इसे आप ऐसे समझिए, मान लीजिये कि आप SBI एन्युटी डिपॉजिट स्कीम में 10 लाख रुपये 10 साल के लिए निवेश करते हैं,तो आपको हर महीने 11,354 रुपये मिलेंगे।यह मासिक राशि आपको पूरे 10 सालों तक मिलती रहेगी । आपको 10 सालों में कुल 13.62 लाख रुपये मिलेंगे। जानकारी के अनुसार, वर्तमान में इस योजना के तहत सामान्य नागरिकों को 6.05% से 6.80% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.55% से 7.50% तक वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है। यह योजना 3, 5, 7 और 10 साल की अवधि के लिए उपलब्ध है और ब्याज दरें एफडी (FD) दरों के समान होती हैं।

SBI Annuity Deposit: SBI एन्युटी स्कीम के लिए योग्यता


  • नाबालिग सहित निवासी व्यक्ति इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।
  • अकाउंट सिंगल या जॉइंटली खोला जा सकता है।

SBI Annuity Deposit: कैसे ऑनलाइन खुलवाएं खाता

  • SBI Annuity Deposit Scheme के तहत आप ऑनलाइन भी खाता खुलवा सकते हैं।
  • सबसे पहले आपको https://www.onlinesbi.sbi/ साइट पर जाना होगा।
  • यहां Personal Banking पर क्लिक करें।
  • इसके बाद खुद को लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने ऑनलाइन स्‍कीम्‍स का ऑप्‍शन खुलेगा।
  • यहां SBI Annuity Deposit Scheme को चुनें।
  • इसके बाद अपना पूरा विवरण यहां सबमिट करें।
  • बैंक की ओर से बनाए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • बैंक की ओर से मैसेज या ईमेल पर आपको खाते से जुड़ी सभी अपडेट मिलते रहेंगे।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh