Dailyhunt
FD Rates: HDFC Bank ने घटाई एफडी की ब्याज दरें, जानें अब कितनी रेट से मिलेगा रिटर्न

FD Rates: HDFC Bank ने घटाई एफडी की ब्याज दरें, जानें अब कितनी रेट से मिलेगा रिटर्न

HDFC Bank Cut Fd Interest Rates: एचडीएफसी बैंक ने कुछ खास लोन की ब्याज दर एमसीएलआर (MCLR) कम कर दी है। अब यह 5 बेसिस पॉइंट्स तक घट गई है, यानी सिर्फ 0.05% की थोड़ी कमी की गई है। इसका फायदा उन लोगों को मिलेगा जिनके लोन की ब्याज दर एमसीएलआर से जुड़ी है।

बैंक के अनुसार, यह नई दरें 7 अप्रैल, 2026 से लागू होंगी। संशोधन के बाद, HDFC बैंक की एमसीएलआर दरें अब 8.10% से 8.55% के बीच हैं। पहले यह दरें 8.15% से 8.55% थीं। इसका मतलब है कि कुछ लोन पर अब ब्याज थोड़ी कम होगी।

Latest HDFC Bank Lending Rates


बैंक ने अपने कुछ छोटे समय वाले ऋणों की ब्याज दर थोड़ी कम कर दी है, जबकि लंबे समय वाले ऋणों की दरें वैसे की वैसे ही रखी हैं। उदाहरण के लिए, ओवर नाईट और एक महीने वाले ऋणों की दर 8.15% से घटाकर 8.10% कर दी गई है, और तीन महीने वाले ऋणों की दर 8.25% से घटाकर 8.20% हो गई है।

लेकिन छह महीने, एक साल, दो साल और तीन साल वाले ऋणों की दरें अभी भी वैसी ही हैं, जो क्रमशः 8.35%, 8.35%, 8.45% और 8.55% हैं। मतलब छोटे समय के ऋणों पर ब्याज थोड़ा कम हुआ है, लेकिन लंबे समय वाले ऋणों पर कोई बदलाव नहीं हुआ है।

TenorMCLR
ओवर नाईट8.10%
1 महीना8.10%
3 महीने8.20%
6 महीने8.35%
1 वर्ष8.35%
2 वर्ष8.45%
5 वर्ष8.55%

MCLR क्या होता है?


मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) वह सबसे कम ब्याज दर है जिसे बैंक किसी व्यक्ति या कंपनी से लोन पर वसूल सकते हैं। यानी, यह लोन के लिए न्यूनतम ब्याज दर की तरह है। बैंक इस दर से कम ब्याज नहीं ले सकते और यह दर तब तक स्टेबल रहती है जब तक कि आरबीआई इसे बदलने का निर्देश न दे। भारत में यह प्रणाली 2016 में लागू की गई थी। इसे सरल शब्दों में कहा जाए तो MCLR वह बेसिक दर है जिस पर बैंक लोन देती है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh