FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) ने उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले दावों और ब्रांड नामों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। खाद्य नियामक ने 15 लोकप्रिय फूड ब्रांड्स और फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBOs) को नोटिस जारी किया है।
FSSAI का कहना है कि इन कंपनियों के कुछ ब्रांड नाम, ट्रेड नेम और उत्पादों पर किए गए दावे उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकते हैं और FSS Act, 2006 तथा लेबलिंग नियमों का उल्लंघन करते हैं।
FSSAI ने सभी कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे लेबलिंग और डिस्प्ले से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करें ताकि उपभोक्ताओं को गुमराह होने से बचाया जा सके।
किन ब्रांड्स को मिला नोटिस और क्यों?
Healthy Master & Vision to Serve Healthy
FSSAI के अनुसार, ब्रांड का नाम उत्पाद की प्रकृति को लेकर उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकता है।
Neuherbs True Vitamin
नियामक के मुताबिक "True Vitamin" शब्द नियमों में परिभाषित या मान्यता प्राप्त नहीं है। ऐसे में यह नाम उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकता है।
Plan B Plant Based Vegan
FSSAI का कहना है कि ब्रांड के नाम से ऐसा लगता है कि यह पूरी तरह वीगन हैं, जबकि कंपनी ने वीगन फूड की मंजूरी और आवश्यक वीगन एंडोर्समेंट प्राप्त नहीं किया है।
The Health Factory Zero Maida Whole Wheat Bread
कंपनी का "Zero Maida" दावा गुमराह माना गया है क्योंकि उत्पाद में चक्की फ्रेश आटा और व्हीट ग्लूटेन का इस्तेमाल किया गया है।
The Health Factory Zero Maida Pizza Base
FSSAI के अनुसार "Zero Maida" और "Zero Maida Pizza Base" जैसे दावे उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकते हैं और नियमों के खिलाफ हैं।
Troovy The Healthy Mix Veggie Chips
उत्पाद में अन्य सामग्री होने के बावजूद "Healthy" शब्द का इस्तेमाल भ्रामक माना गया है।
Healthy Choice Healthy Food for Healthy Life Poha
नियामक का कहना है कि ब्रांड का नाम उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकता है और नियमों का उल्लंघन करता है।
Emami Healthy & Tasty
"Healthy" शब्द के इस्तेमाल को लेकर FSSAI ने आपत्ति जताई है और इसे भ्रामक माना है।
Health Aid
FSSAI के मुताबिक यह ट्रेड नेम भी उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकता है।
ऑर्गेनिक दावों पर भी सवाल
- Organic Wisdom
- Shine Organic
- Two Brothers Organic Farms
- World of Organic
इन सभी ब्रांड्स को ऑर्गेनिक होने का दावा करने पर नोटिस मिला है। FSSAI का कहना है कि इनके पास NPOP/PGS सर्टिफिकेशन, Jaivik Bharat लोगो और आवश्यक ऑर्गेनिक एंडोर्समेंट नहीं है। ऐसे में "Organic" शब्द का इस्तेमाल उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकता है।
जूस और पानी के ब्रांड भी जांच के घेरे में
Storia Juice Pomegranate
FSSAI के अनुसार यह दावा उपभोक्ताओं को यह विश्वास दिलाता है कि उत्पाद मुख्य रूप से अनार का जूस है, जबकि इसमें केवल 4% अनार जूस कंसंट्रेट मौजूद है।
Lota Water - Feel The Difference
पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर में मिनरल्स जोड़ने से जुड़े दावे पर भी FSSAI ने आपत्ति जताई है। नियामक के अनुसार नियम साफ कहते हैं कि केवल प्रोसेसिंग के दौरान खोए पोषक तत्वों की भरपाई के लिए जोड़े गए पोषक तत्वों को "Added Nutrients" के रूप में प्रचारित नहीं किया जा सकता।
FSSAI का कहना है कि कंपनियां ऐसे नाम, दावे या लेबल का इस्तेमाल नहीं कर सकतीं जो किसी उत्पाद को वास्तविकता से ज्यादा ऑर्गेनिक या kहास दिखाएं। नियामक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को उत्पादों के बारे में सही और पारदर्शी जानकारी मिले।
Read more news like this on hindi.etnownews.com

