Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है 'मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना'; कैसे और कौन उठा सकता है लाभ, जानें DETAILS

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है 'मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना'; कैसे और कौन उठा सकता है लाभ, जानें DETAILS

Mukhyamantri Mahalaxmi Kit Yojana: उत्‍तराखंड मेंकमजोर आर्थिक वर्ग से आने वाली गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण देने के लिए (Mukhyamantri Mahalaxmi Kit Yojana) चलाई जा रही है। इस योजना का मकसद गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के वक्त और उसके बाद अपना ख्याल रखने के लिए पूरी सहायता किट दी जाती है।

क्‍योंकि अक्‍सर ये देखने में आता है, कि कई बार मां और शिशु के स्वास्थ्य पर कुपोषण का असर पड़ता है। सफाई का ध्यान नहीं रख पाने की वजह से शिशु कुपोषण का शिकार हो जाता है। इस चुनौती से लड़ने के लिए उत्तराखंड सरकार ने गर्भवती महिलाओं के पोषण के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत मां और शिशु के लिए सामान दिया जाता है, जिससे उन्हें न सिर्फ पोषण मिलता है बल्कि स्वच्छता का भी ध्यान रहता है।

Mukhyamantri Mahalaxmi Kit Yojana: किट मुहैया करने की सुविधा


मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के अंतर्गत राज्य में प्रसव के बाद महिला और शिशु को किट मुहैया कराई जाती है। आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से चलाई जाने वाली इस योजना का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा गर्भवती महिलाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचाना है। इस योजना के पहले ही चरण में 50 हजार महिलाओं को महालक्ष्मी किट पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था।महालक्ष्मी किट में ड्राई फ्रूट्स, साबुन, शॉल, पौष्टिक फूड, बेबी ऑयल, बच्चे के लिए कंबल, सैनिटरी नैपकिन वगैरह होता है।

योजना से जुड़ी पात्रता


  • आवेदक महिला उत्तराखंड की स्थायी निवासी होनी।
  • गर्भवती महिला का आंगनवाड़ी केंद्र में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
  • परिवार की सालाना आय 72,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ दो बच्चों के लिए मिल सकता है।
  • बच्चे के जन्म के 6 महीने के भीतर ही आवेदन किया जा सकता है।

ये डॉक्‍यूमेंट रखें तैयार


  • उत्तराखंड का मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • गर्भवती महिला का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • शिशु का जन्म प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • सरकारी या निजी अस्पताल में प्रसव की कॉपी और रक्षा कार्ड
  • अगर किसी वजह से रास्ते या घर पर प्रसव हो जाता है तो आंगनवाड़ी या आशा कार्यकर्ता या डॉक्टर का प्रमाण पत्र
  • परिवार रजिस्टर की कॉपी

कैसे करें अप्‍लाई


  • मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के लिए आवेदन आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से होंगे।
  • आवेदक को अपने पास के आंगनवाड़ी केंद्र जाना होगा या आशा कार्यकर्ता से संपर्क करना होगा।
  • आंगनवाड़ी केंद्र इस योजना के लिए फॉर्म भरने में मदद करेंगे।
  • आवेदक को आंगनवाड़ी केंद्र में ही फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को जमा कराना होगा।
  • इसके बाद फॉर्म जांच के लिए आगे भेजे जाएंगे।
  • बाद में आंगनवाड़ी केंद्र द्वारा ही मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट मुहैया कराई जाएगी।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh