Dailyhunt
'हरियाणा हैप्पी कार्ड' से सफर हुआ आसान; 1000 किमी फ्री बस यात्रा के लिए बस करें ये काम

'हरियाणा हैप्पी कार्ड' से सफर हुआ आसान; 1000 किमी फ्री बस यात्रा के लिए बस करें ये काम

रियाणा सरकार ने प्रदेश के लोगों के लिए अनूठी पहल की है। इसके तहत पूरे सालभर में करीब 1000 किलोमीटर तक का सफर लोग रोडवेज बसों में फ्री में कर सकेंगे। दरअसल हरियाणा हैप्पी कार्ड योजना (HARYANA ANTYODAYA PARIVAR PARIVAHAN YOJANA) के जरिए राज्य के गरीब वर्ग के लोग बसों में मुफ्त में सफर कर सकते हैं।

हरियाणा सरकार के अनुसार, इस योजना से करीब 22 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं अब नए हैप्‍पी कार्ड भी पूरे राज्‍य में बनने शुरू हो गए हैं।

क्‍या है 'हरियाणा हैप्पी कार्ड' ?

जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार ने राज्य के गरीब परिवारों के जीवन को सुलभ बनाने के मकसद से Happy Card योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत हरियाणा के करीब 22 लाख लोगों को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। हैप्पी कार्ड बनवाने के बाद कोई भी साल भर में 1000 किलोमीटर तक यात्रा कर सकता है। इसे बनवाने के लिए आवेदक को महज 50 रुपये खर्च करने होंगे। बाकी का खर्च सरकार की ओर से होगा।

कार्ड के फायदे

हरियाणा सरकार के अनुसार, अंत्योदय परिवार के लोग इस कार्ड को बनवाकर एक साल में 1000 रुपये की मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। यह कार्ड हरियाणा रोडवेज की सभी बसों में मान्य होगा। लाभार्थी को 50 रुपये खर्च करने होंगे। बाकी के 109 रुपये और मेंटनेंस चार्ज 79 रुपये सरकार की ओर से दी जाएगी। इस योजना पर कुल 600 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

पात्रता

लाभार्थी हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
आवेदक अंत्योदय परिवार के अंतर्गत आना चाहिए।
आवेदक के पास परिवार पहचान पत्र (PPP) होना अनिवार्य है।
परिवार की सालाना कमाई 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

कैसे बनवाएं हैप्‍पी कार्ड

Happy Card बनवाने का प्रोसेस बेहद आसान है। हरियाणा परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर इस कार्ड के लिए Online Apply किया जा सकता है। हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आपके पास फैमिली आईडी होना चाहिए।

इन स्‍टेप्‍स को करें फॉलो

  • आपको सबसे पहले हरियाणा परिवहन की वेबसाइट https://ebooking.hrtransport.gov.in/#/home पर जाना होगा।
  • यहां बने होम पेज पर आपको CARDS टैब में APPLY HAPPY CARD का ऑप्शन दिखेगा।
  • इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपना PPP Family ID डालना होगा। फिर नीचे Captcha Code लिखें।
  • Captcha Code भरें।
  • अब Sent OTP to Verify पर क्लिक करें, OTP लिखें और सबमिट करें।
  • आपको अपने पास के बस डिपो को सेलेक्‍ट करना होगा।
  • जिस सदस्य का हैप्पी कार्ड बनाना है, उसके नाम के आगे Click to Apply पर टिक कर दें।
  • जैसे ही Click to Apply पर टिक करेंगे, एक अलग बॉक्स खुल जाएगा
  • आपको अपना मोबाइल नंबर लिखना है और Send OTP पर क्लिक करें।
  • फिर नीचे आपको आधार नंबर और Captcha Code लिखें।
  • एक बार फिर से Send OTP करिए, ये OTP आपके आधार लिंक नंबर पर आएगा।
  • OTP वैरिफाई करने के बाद आपको Apply Button पर क्लिक करें।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh