Dailyhunt
HCL Tech Share : तिमाही नतीजों के बाद शेयर 10% टूटा, BUY, SELL या HOLD? 7 ब्रोकरेज की रेटिंग और न्यू टारगेट

HCL Tech Share : तिमाही नतीजों के बाद शेयर 10% टूटा, BUY, SELL या HOLD? 7 ब्रोकरेज की रेटिंग और न्यू टारगेट

HCL Tech Share Price: आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनी HCL Technologies के Q4FY26 नतीजों ने बाजार को मिला-जुला संकेत दिया है। कंपनी का रेवेन्यू और मार्जिन दोनों ही अनुमान से कमजोर रहे, जबकि FY27 के लिए गाइडेंस भी उम्मीद से कम रहा।

हालांकि, डील विन्स ठीक-ठाक रहे, लेकिन टेलीकॉम सेक्टर में सुस्ती, क्लाइंट-विशिष्ट दिक्कतें और AI के चलते प्राइस प्रेशर आने वाले समय में ग्रोथ को प्रभावित कर सकते हैं।

बुधवार को शेयर मार्केट में कंपनी के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली और IT Stock खुलने के साथ ही 9 फीसदी से ज्यादा टूट गया। आइए देखते हैं इसे लेकर अलग-अलग ब्रोकरेज की क्या राय है।

ब्रोकरेजरेटिंगटारगेट प्राइस (₹)
Motilal OswalBUY1,650
Morgan StanleyEqual-weight1,760
NuvamaHOLD1,400
HDFC SecuritiesBUY1,465
Goldman SachsNeutral1,340
NomuraBUY1,600
EmkayADD1,450

मोतीलाल ओसवाल की HCL Tech पर राय


Motilal Oswal Financial Services ने BUY रेटिंग के साथ 1,650 रुपये का टारगेट बनाए रखा है, यानी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। ब्रोकरेज का मानना है कि तिमाही नतीजे कमजोर रहे, खासकर 3.3% QoQ रेवेन्यू गिरावट और 16.5% EBIT मार्जिन के चलते। हालांकि USD 1.9 बिलियन के मजबूत डील विन्स कंपनी की लंबी अवधि की क्षमता दिखाते हैं। FY27 के लिए 1-4% ग्रोथ गाइडेंस को कमजोर मानते हुए भी ब्रोकरेज का कहना है कि AI और टेलीकॉम दबाव अस्थायी हैं और लॉन्ग टर्म कहानी मजबूत है।

Morgan Stanley की HCL Tech पर राय


Morgan Stanley ने 1,760 रुपये का टारगेट बरकरार रखा है, लेकिन Equal-weight रेटिंग के साथ सतर्क रुख अपनाया है। ब्रोकरेज ने Q4 को 'ऑल-राउंड मिस' बताया है, जहां रेवेन्यू, मार्जिन और डील विन्स तीनों ही उम्मीद से कम रहे। FY27 गाइडेंस का रेंज भी व्यापक और कमजोर है, जिससे निकट अवधि में ग्रोथ को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

Nuvama की HCL Tech पर राय


Nuvama Institutional Equities ने टारगेट 1,550 रुपये से घटाकर 1,400 रुपये कर दिया है और रेटिंग HOLD कर दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि FY27 की 1.5-4.5% सर्विसेज ग्रोथ गाइडेंस उम्मीद से काफी कम है। Q4 में 200bps मार्जिन गिरावट और IT सर्विसेज में फ्लैट ग्रोथ ने कंपनी की प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त को कम किया है। मौजूदा 20x PE वैल्यूएशन को अब जस्टिफाई करना मुश्किल बताया गया है।

HDFC Securities की HCL Tech पर राय


HDFC Securities ने टारगेट 1,465 रुपये तक घटाया है (पहले से नीचे), लेकिन BUY रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज के मुताबिक Q4 में सर्विसेज, ER&D और सॉफ्टवेयर तीनों सेगमेंट में कमजोरी दिखी। टेलीकॉम में स्लोडाउन और SAP प्रोग्राम एग्जिट ने ग्रोथ को प्रभावित किया। हालांकि AI सर्विसेज (~30% ग्रोथ) और 17.5-18.5% मार्जिन गाइडेंस से लंबी अवधि में भरोसा बना हुआ है।

Goldman Sachs की HCL Tech पर राय


Goldman Sachs ने टारगेट 1,450 रुपये से घटाकर 1,340 रुपये कर दिया है और Neutral रेटिंग रखी है। ब्रोकरेज ने Q4 को कमजोर बताया और FY27 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान घटाकर 3.6% कर दिया। EPS अनुमान में 5% तक कटौती की गई है। Goldman का मानना है कि AI डिसरप्शन और मैक्रो हेडविंड पूरे IT सेक्टर के लिए चिंता का विषय हैं।


Nomura की HCL Tech पर राय


Nomura ने टारगेट 1,700 रुपये से घटाकर 1,600 रुपये किया है, लेकिन BUY रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने Q4 को 'ऑल-राउंड मिस' बताया, खासकर प्रोडक्ट बिजनेस में तेज गिरावट के चलते। FY27 गाइडेंस कमजोर है, लेकिन FY28 तक 3.8-5.6% ग्रोथ की उम्मीद जताई गई है। AI को 'ग्लास हाफ फुल, हाफ एम्प्टी' बताया गया है।

Emkay की HCL Tech पर राय


Emkay Global Financial Services ने 1,450 रुपये का टारगेट दिया है, जो करीब 1% का ही अपसाइड दिखाता है। रेटिंग ADD रखी गई है। ब्रोकरेज के मुताबिक Q4 में 3.3% CC रेवेन्यू गिरावट अनुमान से ज्यादा खराब रही। सॉफ्टवेयर बिजनेस में सीजनैलिटी और क्लाइंट डिसीजन में देरी इसका मुख्य कारण रहा। FY27 गाइडेंस भी कमजोर है, जिससे स्टॉक पर दबाव बना रह सकता है।

Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh