MCap of Top 10 Companies: सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे वैल्यूएवल कंपनियों में से पांच के मार्केट कैप में बीते सप्ताह एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में एचडीएफसी बैंक रहा।
पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 30.96 अंक या 0.04 प्रतिशत नीचे आया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.6 अंक या 0.15 प्रतिशत टूट गया।
समीक्षाधीन सप्ताह में जहां एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैपिटलाइजेशन में गिरावट आई, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की मार्केट वैल्यू बढ़ गई।
इन कंपनियों को हुआ नुकसान
हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट वैल्यू 18,009.62 करोड़ रुपये घटकर 4,89,631.32 करोड़ रुपये रह गई। बजाज फाइनेंस के कैपिटलाइजेशन में 15,338.42 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 5,16,715.12 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 7,127.63 करोड़ रुपये घटकर 8,64,940 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का कैपिटलाइजेशन 6,171.72 करोड़ रुपये घटकर 8,91,673.06 करोड़ रुपये रह गया।
इन कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा
एलआईसी का मार्केट कैप 2,624.88 करोड़ रुपये बढ़कर 4,91,610.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस की मार्केट वैल्यू 2,473.79 करोड़ रुपये बढ़कर 5,08,789.37 करोड़ रुपये हो गई।
टॉप 10 कंपनियों में सबसे ऊपर RIL
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)
Read more news like this on hindi.etnownews.com

